फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Dr. Mohan Yadav ranks first among the country's Chief Ministers in terms of education, and sixth in t

MP News: डॉ. मोहन यादव शिक्षा के मामले में देश के मुख्यमंत्रियों में सबसे आगे, संपत्ति में छठे स्थान पर

Thu, 30 Jul 2026 08:44 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 30 Jul 2026 08:44 PM IST
सार

एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव देश के सबसे अधिक शिक्षित मुख्यमंत्री हैं। उनके पास बीएससी, एमए, एलएलबी, एमबीए और पीएचडी सहित कई डिग्रियां हैं, जबकि घोषित संपत्ति के मामले में वे देश के छठे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
MP News: Dr. Mohan Yadav ranks first among the country's Chief Ministers in terms of education, and sixth in t
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव देश के सबसे अधिक शिक्षित मुख्यमंत्री हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) की ओर से देश के 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 31 मुख्यमंत्रियों के चुनावी शपथपत्रों के विश्लेषण पर जारी रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, देश के मौजूदा 31 मुख्यमंत्रियों में केवल तीन के पास पीएचडी (डॉक्टरेट) की डिग्री है। इनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हैं। हालांकि, शैक्षणिक योग्यता के लिहाज से मोहन यादव सबसे आगे हैं। उनके पास बीएससी, राजनीति विज्ञान में एमए, एलएलबी, एमबीए और पीएचडी की डिग्रियां हैं। वहीं, हिमंत बिस्वा सरमा ने एमए, एलएलबी और पीएचडी की है, जबकि सम्राट चौधरी ने मानद (ऑनरेरी) डॉक्टरेट के साथ अन्य शैक्षणिक योग्यता घोषित की है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: जानिए कौन हैं 'लेडी सिंघम' IPS मोनिका शुक्ला? किसान आंदोलन में बस के सामने चट्टान बनकर हो गईं थी खड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मुख्यमंत्री 10 वीं पास
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, देश के मुख्यमंत्रियों की शैक्षणिक स्थिति भी काफी विविध है। 31 में से 9 मुख्यमंत्री पोस्ट ग्रेजुएट हैं, 6 प्रोफेशनल ग्रेजुएट, 7 सामान्य स्नातक, तीन ने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है, दो मुख्यमंत्री 10 वीं पास हैं और एक मुख्यमंत्री के पास डिप्लोमा की योग्यता है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: एआई, डेटा साइंस, ब्लॉकचेन... नई इंजीनियरिंग ब्रांचों से छात्रों ने बनाई दूरी, सीएसई का दबदबा बरकरार
 
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार सबसे अमीर
एडीआर की रिपोर्ट में मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का भी विश्लेषण किया गया है। इसके अनुसार, घोषित चल-अचल संपत्तियों के आधार पर डॉ. मोहन यादव देश के मुख्यमंत्रियों में छठे स्थान पर हैं। उनकी घोषित संपत्ति करीब 42 करोड़ रुपये है और उन पर 8 करोड़ रुपये कर्ज हैं। उन्होंने अपनी सालाना आय 24 लाख रुपये बताई है। यह आय उनको मुख्यमंत्री के रूप में मिलने वाले वेतन भत्ते के अलावा कृषि, व्यवसाय और किराय समेत अन्य माध्यम से बताई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। संपत्ति के मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास 1400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पास सबसे कम संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed