सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Emphasis on strengthening the BJP organization from booth to district, Khandelwal said – the role of

MP News: बूथ से जिले तक भाजपा संगठन की मजबूती पर जोर, खंडेलवाल बोले- संभाग-जिला प्रभारियों की भूमिका अहम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 10 Feb 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन को बूथ और जिला स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करना ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

MP News: Emphasis on strengthening the BJP organization from booth to district, Khandelwal said – the role of
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा है कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों को निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाना ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने में संभाग और जिला प्रभारियों की भूमिका बेहद अहम है, जो आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण होने वाली है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संभाग एवं जिला प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि प्रत्येक जिला प्रभारी को संभाग प्रभारियों के साथ निरंतर संवाद और समन्वय बनाकर संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला प्रभारी अपने प्रभार वाले जिलों में नियमित साप्ताहिक प्रवास और रात्रि विश्राम करें, ताकि संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद मजबूत हो सके।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- Bhopal News: मध्य प्रदेश बजट सत्र से पहले कांग्रेस की बनेगी रणनीति, उमंग सिंघार ने बुलाई विधायक दल की अहम बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी समय में प्रदेश में लगातार चुनाव होंगे और संगठन की मजबूती तभी सुनिश्चित होगी, जब जिला और विधानसभा स्तर पर संगठन का नेटवर्क मजबूत रहेगा। चुनाव के समय संगठन का फोकस जिले और विधानसभा पर होता है, इसलिए प्रत्येक जिम्मेदारी समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने पारदर्शिता, अनुशासन और समन्वय को संगठनात्मक कार्यों की आधारशिला बताया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि किसी भी दायित्व को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए उसकी स्पष्टता आवश्यक है। जिला प्रभारियों को अपने-अपने जिलों के भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक पहलुओं का गहन अध्ययन करना चाहिए और निरंतर प्रवास के माध्यम से संगठन को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार कार्य विभाजन है और मंडल, शक्ति केंद्र तथा बूथ स्तर तक दायित्व तय होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- MP Cabinet: न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी, तलाकशुदा पुत्री भी पेंशन की पात्र,आदिवासी घरों में पहुंचेगी बिजली

जामवाल ने कहा कि प्रभारी को कोर ग्रुप, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्धजनों से नियमित संवाद बनाए रखना चाहिए, जिससे संगठन को जमीनी फीडबैक मिलता है और सामाजिक समन्वय मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज हुई है। डबल इंजन सरकार के कारण विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने और आजीवन सहयोग निधि को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed