फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Farmers to get electricity for irrigation during the day; CM says Narmada water will reach every vill

MP News: किसानों को दिन में मिलेगी सिंचाई के लिए बिजली, CM बोले-शाजापुर के हर गांव तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी

Thu, 09 Jul 2026 08:35 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 09 Jul 2026 08:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता किसान और कृषि हैं। उन्होंने किसानों को दिन में सिंचाई के लिए बिजली, पूरे साल के लिए एक फसल ऋण और शाजापुर के हर गांव तक नर्मदा का पानी पहुंचाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
MP News: Farmers to get electricity for irrigation during the day; CM says Narmada water will reach every vill
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए कृषि और किसानों का कल्याण सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और ग्रामीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि किसानों को अब चरणबद्ध तरीके से सिंचाई के लिए दिन में ही पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें रात में खेतों पर नहीं जाना पड़े। साथ ही शाजापुर जिले के हर गांव तक नर्मदा का पानी पहुंचाने का काम भी तेजी से किया जाएगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को शाजापुर जिले के कालापीपल में आयोजित किसान समृद्धि संकल्प सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 30.86 करोड़ रुपये की लागत वाले 12 विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इनमें 4 नए कार्यों का भूमि पूजन और 8 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: 40 लंबे रूटों पर शुरू होगी सरकारी बस सेवा, मोबाइल ऐप पर मिलेगी हर 10 सेकंड की लोकेशन
विज्ञापन


अब पूरे साल के लिए एक ही फसल ऋण उपलब्ध होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 55 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) और केन-बेतवा जैसी नदी जोड़ो परियोजनाओं से आने वाले समय में लाखों हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि सिंचित होगी। इसका सीधा लाभ शाजापुर सहित कई जिलों के किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब किसानों को खरीफ और रबी फसल के लिए अलग-अलग ऋण लेने की जरूरत नहीं होगी। सरकार पूरे साल के लिए एक ही फसल ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रही है, जिससे किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए गौपालकों को विशेष सहायता भी दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में ढोल पिटवाने पर विवाद, अफसर पर कार्रवाई की मांग


लाड़ली बहनों को अब तक दी 60 हजार करोड़ की राशि 
मुख्यमंत्री ने बताया कि लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक प्रदेश की महिलाओं के खातों में लगभग 60 हजार करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। इससे लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों में निवेश लगातार बढ़ रहा है, जिससे युवाओं के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। सरकार सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। 

ये भी पढ़ें-  MP: 40 लंबे रूटों पर शुरू होगी सरकारी बस सेवा, मोबाइल ऐप पर मिलेगी हर 10 सेकंड की लोकेशन

कालापीपल में चार लाख पौधे लगाने का लक्ष्य 
सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया। किसान भाइयों ने उन्हें हल और गजमाला भेंट कर सम्मानित किया, जबकि महिला किसानों ने राखी बांधकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि कालापीपल क्षेत्र में 4 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नया रिकॉर्ड बनेगा। 

ये भी पढ़ें-  MP News: पूर्व कांग्रेस नेता राकेश यादव भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बनाया प्रदेश प्रवक्ता

सीएम यादव ने किया रोड शो 
इस अवसर पर उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि शाजापुर तेजी से शिक्षा और स्वास्थ्य का केंद्र बन रहा है। जिले में मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज और नए सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना से स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने कालापीपल में रोड शो किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed