{"_id":"69bed5c1e45bd22b1205fb30","slug":"mp-news-madhya-pradesh-bjp-announces-state-executive-committees-of-mahila-morcha-and-obc-morcha-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रदेश भाजपा ने महिला मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की, यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रदेश भाजपा ने महिला मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की, यहां देखें पूरी लिस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश भाजपा ने महिला मोर्चा एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणियों का गठन कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से कुल 74 पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है, जो महिला सशक्तिकरण और पिछड़े वर्ग के हितों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
BJP
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (पिछड़ा वर्ग/ओबीसी) मोर्चा की प्रदेश स्तर की नई कार्यकारिणियों की घोषणा की गई है। दोनों मोर्चों में कुल 74 पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है, इसमें महिला मोर्चा में 38 पदाधिकारी और अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा में 36 पदाधिकारी शामिल हैं। ये नियुक्तियां पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करने, महिला एवं पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल में 60% पद खाली, 187 में से सिर्फ 73 कर्मचारी ही कार्यरत
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी
प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से नई टीम का गठन किया है। यह टीम महिला सशक्तिकरण, जमीनी स्तर पर कार्य तथा पार्टी की योजनाओं के प्रचार में अहम भूमिका निभाएगी। इसमें सात उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, दो सह-कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, दो सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी प्रभारी, नीति एवं शोध प्रभारी और प्रशिक्षण प्रभारी शामिल हैं।
देखें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें- भोपाल में ईद पर दो तस्वीरें: नमाज में उमड़ा जनसैलाब, शिया समुदाय का विरोध, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी
प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने भी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पिछड़े वर्ग के हितों की रक्षा, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा समुदाय की आवाज को मजबूत करने पर विशेष ध्यान रहेगा। इसमें आठ उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, आठ मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, कार्यालय मंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी, प्रशिक्षण प्रभारी, आईटी सेल प्रभारी शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्रभारी और
मन की बात प्रदेश प्रभारी शामिल हैं।
देखें पूरी लिस्ट

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X