{"_id":"69b6c79fa570ed7f5102e87f","slug":"mp-news-major-action-against-lpg-black-marketing-in-mp-1357-cylinders-seized-fir-in-8-cases-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एमपी में एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 1357 सिलेंडर जब्त, 8 मामलों में FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एमपी में एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 1357 सिलेंडर जब्त, 8 मामलों में FIR
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेशभर में 1025 स्थानों पर छापेमारी कर 1357 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जबकि 8 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।
गैस सिलेंडर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश पर अलग-अलग जिलों में अभियान चलाकर 1025 स्थानों पर जांच की गई। इस दौरान 1357 गैस सिलेंडर जब्त किए गए और 8 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज की गई है। गैस आपूर्ति की स्थिति पर नजर रखने के लिए राज्य स्तर पर 6 सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया है। यह समिति पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी और घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता के लिए ऑयल कंपनियों के साथ समन्वय करेगी और प्रदेश में गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।
ये भी पढ़ें- MP News: मैहर में 14 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव, मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में कोच बढ़ा, भोपाल-जोधपुर के 7 फेरे रद्द
गैस आपूर्ति की रोजाना करें समीक्षा
मुख्यमंत्री मोहन यादव और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने अधिकारियों को गैस आपूर्ति की रोजाना समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने भी अधिकारियों को घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने और एजेंसियों के माध्यम से वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इस बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार ने नागरिकों से पैनिक बुकिंग नहीं करने की अपील की है। मंत्रालय ने सलाह दी है कि उपभोक्ता एजेंसी पर जाकर बुकिंग करने के बजाय मोबाइल एप, एसएमएस, व्हाट्सएप या आईवीआरएस कॉल जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें।
ये भी पढ़ें- MP News: नेपानगर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने खोला विकास का पिटारा, राहुल गांधी पर साधा निशाना
अफवाहों पर रोक लगाने कदम उठाए
सरकार के अनुसार देश में घरेलू गैस के उत्पादन में करीब 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से एलपीजी के दो जहाज भारत के लिए रवाना हो चुके हैं, जो 16-17 मार्च तक गुजरात के कांडला और मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच जाएंगे। जिला कलेक्टरों को भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि कहीं गैस वितरण में अनियमितता या देरी की शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाए। प्रशासन को अफवाहों पर रोक लगाने और उपभोक्ताओं तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए भी कहा गया है।
ये भी पढ़ें- LPG Crisis: भोपाल में कमर्शियल सिलिंडर की कमी से महंगा हुआ खाना, प्रशासन के आदेश के बाद भी कई एजेंसियां बंद
गैस सिलिडरों का पर्याप्त स्टॉक
ऑयल कंपनी के स्टेट नोडल अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। 11 बॉटलिंग प्लांट और वितरकों के गोदामों में भी पर्याप्त सिलेंडर मौजूद हैं। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पिछले रिफिल के 25 दिन बाद ही नई बुकिंग कराएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। उपभोक्ता किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए भारत गैस, इंडेन गैस और एचपी गैस के टोल फ्री नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी और घरेलू एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज पर एनएमसी का एक करोड़ रुपए का जुर्माना
शिकायत / सुझाव हेतु टोल फ्री नंबरों पर संपर्क करें :
भारत गैस हेल्पलाइन नंबर - 1800-22-4344 (टोल फ्री)
इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर- 1800-2333-555 (टोल फ्री)
एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर- 1800-2333-555 (टोल फ्री)
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X