{"_id":"6a3bbcddf819058c0d01f57e","slug":"mp-news-minister-chaitanya-kashyap-dismisses-allegations-against-chief-minister-yadav-as-baseless-targets-th-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मुख्यमंत्री यादव पर लगाए आरोपों को मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया निराधार, कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मुख्यमंत्री यादव पर लगाए आरोपों को मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया निराधार, कांग्रेस पर साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 24 Jun 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर मंत्री चैतन्य कश्यप ने पलटवार किया है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि तथ्यों को तोड़-मरोड़कर मुख्यमंत्री और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
मंत्री चैतन्य कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कश्यप ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बिना तथ्यों के लगातार मुख्यमंत्री और उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं। कश्यप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिस भूमि को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वह भूमि किसी निजी संस्था को नहीं बल्कि वीरभूम ट्रस्ट को हस्तांतरित की गई है। यह ट्रस्ट संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की भूमि शासन से जुड़ी संस्था को ही सौंपी गई है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं है।
ये भी पढ़ें- यूसीसी पर जमीयत का बड़ा हमला: बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ में दखल बर्दाश्त नहीं, लिव-इन रिलेशनशिप अपवित्र रिश्ता
सीएम का परिवार स्वतंत्र रूप से कार्य करता है
मंत्री ने कहा कि उज्जैन में जिस विकास और भूमि उपयोग का मुद्दा उठाया जा रहा है, वह पूरी तरह मास्टर प्लान के अनुरूप है। संबंधित मास्टर प्लान डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने से कई महीने पहले ही लागू हो चुका था। ऐसे में मुख्यमंत्री पर आरोप लगाना तथ्यों से परे है। उन्होंने कहा कि जिस रिपोर्ट का हवाला कांग्रेस दे रही है, उसमें भी मुख्यमंत्री के परिवार का उल्लेख है, न कि स्वयं मुख्यमंत्री का। मुख्यमंत्री का परिवार स्वतंत्र रूप से अपने कार्य करता है और उसे राजनीतिक विवादों से जोड़ना उचित नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जमीन खरीद को लेकर सियासत: कांग्रेस का आरोप- मोहन यादव ने CM बनने के बाद खरीदी 111 एकड़ जमीन, भाजपा का पलटवार
कांग्रेस के आरोप उसकी 'ओछी मानसिकता'
चैतन्य कश्यप ने बताया कि ग्राम गांगेड़ी में मुख्यमंत्री की पुत्रवधु द्वारा खरीदी गई भूमि मुख्यमंत्री बनने के बाद खरीदी गई थी, लेकिन वह क्षेत्र मास्टर प्लान की सीमा से बाहर है। इसलिए इस मामले को मुख्यमंत्री के पद से जोड़ना भ्रामक है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी का बिना तथ्यों के आरोप लगाने का एक पैटर्न बन गया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जिससे कांग्रेस बौखलाई हुई है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को उसकी "ओछी मानसिकता" का परिचायक बताया।
ये भी पढ़ें- MP UCC: 5 जुलाई को समिति सरकार को सौंपेगी ड्राफ्ट,सीएम बोले- 90 प्रतिशत से अधिक लोगों ने यूसीसी का समर्थन किया
खरगे से जुड़े निजी ट्रस्टों की जमीनों की भी हो जांच
मंत्री कश्यप ने कहा कि यदि भूमि आवंटन और ट्रस्टों की जांच की मांग की जा रही है, तो कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े निजी ट्रस्टों को दी गई जमीनों की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिस सिद्धिविनायक बिल्डकॉन कंपनी का नाम लिया जा रहा है, उसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपना हिस्सा पहले ही छोड़ चुके हैं। कश्यप ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ निराधार आरोप लगाने का सिलसिला जारी रहा तो कानूनी कार्रवाई पर भी विचार किया जाएगा।