सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP Kushwaha raised the demand in the Lok Sabha to name Gwalior station after Atal Bihari Vajpayee.

MP News: ग्वालियर स्टेशन का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग,सांसद कुशवाह ने लोकसभा में उठाई आवाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 17 Mar 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
सार

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने लोकसभा में ग्वालियर स्टेशन का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग उठाई। साथ ही नई रेल लाइन और ग्वालियर-भोपाल के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की मांग भी की।
 

MP News: MP Kushwaha raised the demand in the Lok Sabha to name Gwalior station after Atal Bihari Vajpayee.
ग्वालियर सांसद भरत सिंह कुशवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत सिंह कुशवाह ने लोकसभा में रेल बजट 2026-27 पर चर्चा के दौरान ग्वालियर क्षेत्र से जुड़ी अहम मांगें उठाईं। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने ग्वालियर के विकास और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दे रखे। भारत सिंह कुशवाह ने मांग की कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाए। उन्होंने बताया कि स्टेशन का 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत से पुनर्निर्माण किया जा रहा है। जैसे ही यह मांग सदन में रखी गई, कई सांसदों ने मेज थपथपाकर इसका समर्थन किया।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  Bomb Threat: भोपाल में फिर बम की धमकी! दूसरे दिन भी नापतौल दफ्तर को उड़ाने का ई-मेल; मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


नई रेल लाइन की मांग
सांसद ने झांसी जंक्शन से करैरा, शिवपुरी, पोहरी होते हुए सवाई माधोपुर तक नई रेल लाइन को मंजूरी देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: भोपाल में वायरल फतवे पर बवाल, कमेटी थाने पहुंची; अध्यक्ष बोले- शहर काजी को बदनाम करने की साजिश

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की मांग
यात्रियों की जरूरत को देखते हुए उन्होंने नई दिल्ली से ग्वालियर होते हुए भोपाल तक स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की भी मांग की, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अधिक आरामदायक हो सके। भारत सिंह कुशवाह ने रेल बजट में मध्यप्रदेश को मिली सौगातों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार के नेतृत्व में भारतीय रेलवे तेजी से विकसित हो रहा है और ग्वालियर भी इस विकास का अहम हिस्सा बन रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed