{"_id":"69ee1c14cca112e3880d5184","slug":"mp-news-mumbai-bhopal-air-india-flight-develops-technical-snag-lands-safely-at-bhopal-airport-return-flight-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मुंबई-भोपाल एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग; वापसी उड़ान रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मुंबई-भोपाल एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग; वापसी उड़ान रद्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार
मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल सक्रिय किए गए। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद वापसी फ्लाइट रद्द कर दी गई, जिससे 178 यात्री प्रभावित हुए।
राजाभोज एयरपोर्ट, भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-633 में शनिवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी सामने आने से कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। फ्लाइट ने रास्ते में ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को तकनीकी समस्या की जानकारी दी, जिसके बाद भोपाल एयरपोर्ट पर तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए। एयर ट्रैफिक कंट्रोल, एयरलाइन ग्राउंड स्टाफ, CISF और एयरपोर्ट की फायर एंड रेस्क्यू टीम ने समन्वय बनाते हुए आवश्यक तैयारियां कीं। फ्लाइट में कुल 175 लोग सवार थे, जिनमें 166 यात्री और 9 क्रू मेंबर शामिल थे। विमान ने दोपहर 3:20 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।
ये भी पढ़ें- MPPSC Prelims Exam 2026: सिलेबस के भीतर रहा पेपर, नेगेटिव मार्किंग से तुक्कों पर लगा ब्रेक, रही सख्त निगरानी
तकनीकी खराबी के कारण विमान को उड़ान के लिए अनुपयुक्त घोषित कर दिया गया। एहतियातन एयर इंडिया ने भोपाल से मुंबई जाने वाली वापसी फ्लाइट AI-634 को रद्द कर दिया, ताकि विमान की विस्तृत जांच और जरूरी मरम्मत की जा सके। इसके चलते कुछ यात्रियों के हंगामा करने की बात भी सामने आई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि
फ्लाइट रद्द होने से 3 शिशुओं सहित कुल 178 यात्री प्रभावित हुए। एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं कीं। इसमें 86 यात्रियों ने टिकट रिफंड का विकल्प चुना, 81 यात्रियों को अगले दिन की फ्लाइट में शिफ्ट किया गया, 1 यात्री को इंडिगो की फ्लाइट में भेजा गया, 8 यात्रियों के लिए होटल की व्यवस्था की गई और 2 यात्रियों के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा सभी प्रभावित यात्रियों को भोजन और रिफ्रेशमेंट भी उपलब्ध कराया गया। भोपाल एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर स्थिति में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाता है।
ये भी पढ़ें- MP News: लोधी सम्मेलन में साथ दिखेंगे उमा भारती और प्रहलाद पटेल, शौर्य यात्रा से सियासी संदेश की तैयारी
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X