सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Muslim representatives express objection to UCC, demand non-interference in Muslim Personal Law.

MP News: यूसीसी पर मुस्लिम प्रतिनिधियों ने जताई आपत्ति, मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप नहीं करने की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 23 Jun 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर चल रही चर्चा के बीच मुस्लिम प्रतिनिधियों ने मुस्लिम पर्सनल लॉ में किसी भी तरह के बदलाव का विरोध किया है। वहीं, लिव-इन रिलेशनशिप के प्रावधान पर मुस्लिम संगठनों और हिंदू उत्सव समिति दोनों ने आपत्ति जताई है।

MP News: Muslim representatives express objection to UCC, demand non-interference in Muslim Personal Law.
समान नागरिक संहिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर चल रही परामर्श प्रक्रिया के दौरान मुस्लिम प्रतिनिधियों ने मुस्लिम पर्सनल लॉ में किसी भी प्रकार के बदलाव का विरोध किया है। उनका कहना है कि मुस्लिम समुदाय के अपने धार्मिक और पारिवारिक कानून हैं, जिनमें हस्तक्षेप उचित नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यूसीसी को लागू करने के विषय पर भविष्य में विचार किया जा सकता है। सोमवार को आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। 


बैठक में शामिल इस्लामिक विद्वान हाजी हारून ने कहा कि समान नागरिक संहिता और मुस्लिम पर्सनल लॉ दोनों अलग-अलग विषय हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब मुस्लिम पर्सनल लॉ पहले से लागू है तो उसे समाप्त करने की चर्चा क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज अपनी परंपराओं और विवाह संबंधी व्यवस्थाओं के अनुसार जीवन जीता है, इसलिए यूसीसी को लेकर उनकी चिंताएं स्वाभाविक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल की लुटेरी गैंग पर कार्रवाई: राह चलते छीनते थे मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट से देते थे चकमा; चार गिरफ्तार
विज्ञापन


हाजी हारून ने यूसीसी के मसौदे में शामिल लिव-इन रिलेशनशिप संबंधी प्रावधान का भी विरोध किया। उनका कहना था कि यह भारतीय सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है तथा यह अवधारणा विदेशी समाजों से प्रभावित है। वहीं हिंदू उत्सव समिति ने भी लिव-इन रिलेशनशिप के प्रावधान पर आपत्ति जताई। समिति के प्रतिनिधि चंद्रशेखर तिवारी ने मांग की कि इस प्रावधान को प्रस्तावित कानून से हटाया जाए, क्योंकि इससे भारतीय पारिवारिक व्यवस्था और सामाजिक ढांचे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार, यूसीसी समिति की बैठकों में मुस्लिम प्रतिनिधियों ने यह मांग भी उठाई है कि जिस प्रकार कुछ राज्यों में आदिवासी समुदायों को यूसीसी के दायरे से बाहर रखने पर विचार किया गया है, उसी प्रकार मुस्लिम समुदाय को भी विशेष छूट दी जाए। राज्य सरकार द्वारा यूसीसी को लेकर विभिन्न वर्गों और संगठनों से सुझाव लिए जा रहे हैं। इन सुझावों और आपत्तियों के आधार पर समिति अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करेगी। 

ये भी पढ़ें-  MP News: Bhopal में UCC पर मंथन, महिलाओं, आदिवासियों पर चर्चा के बीच बैठक से कांग्रेस गायब | Report
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed