फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: One-to-one meeting of ministers at CM residence from tomorrow, performance and organisational coordin

MP News: सीएम आवास पर कल से मंत्रियों की वन-टू-वन बैठक, परफॉर्मेंस और संगठन समन्वय की होगी समीक्षा

Sat, 16 May 2026 07:05 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 16 May 2026 07:05 AM IST
सार

भोपाल में 17 और 18 मई को मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठकें होंगी। बैठक में मंत्रियों के कामकाज, योजनाओं के क्रियान्वयन और संगठन से समन्वय को लेकर समीक्षा की जाएगी।
 

विज्ञापन
MP News: One-to-one meeting of ministers at CM residence from tomorrow, performance and organisational coordin
भोपाल में 17 से दो दिन होगी मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में सरकार के ढाई साल पूरे होने के बीच अब मंत्रियों की कार्यशैली और प्रदर्शन का आकलन शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में 17 और 18 मई को मंत्रियों के साथ अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा होगी, जिसमें उनके विभागीय कामकाज, संगठन से समन्वय और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की जाएगी। जानकारी के अनुसार, इस समीक्षा प्रक्रिया में भाजपा के वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। बैठक में  राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जामवाल, प्रदेश प्रभरी डॉ. महेंद्र सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी रहेगी। सभी नेता 16 मई को भोपाल पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: रिटायर्ड जज व बेटे खिलाफ थाने में परिजनों ने किया हंगामा, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत; जानें मामला
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंत्रियों से करीब एक दर्जन बिंदुओं पर रिपोर्ट और फीडबैक लिया जाएगा। इसमें विभागीय योजनाओं की प्रगति, जमीनी स्तर पर उनकी निगरानी, संगठन के साथ तालमेल, गृह एवं प्रभार जिलों में कार्यकर्ताओं से समन्वय और चुनाव में कमजोर रही सीटों पर किए गए प्रयासों की समीक्षा शामिल है। पार्टी और सरकार की इस संयुक्त कवायद को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल से जोड़कर भी देखा जा रहा है। वर्तमान में कैबिनेट में चार पद रिक्त हैं और माना जा रहा है कि प्रदर्शन के आधार पर कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे की न्यायिक जांच के आदेश, रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed