फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 'Our police are capable of catching even the young snakes hiding in their holes' – CM Mohan Yadav pra

MP News: 'बिल में छिपे सपोलों को भी पकड़ने में सक्षम है हमारी पुलिस', सीएम मोहन यादव ने की पुलिस की सराहना

Sat, 13 Jun 2026 04:02 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 13 Jun 2026 04:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित आईजी कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश पुलिस हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। उन्होंने हाल ही में उजागर हुए संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी पुलिस बिल में छिपे सपोलों को भी पकड़ने और उनके नेटवर्क का पर्दाफाश करने में समर्थ है।
 

विज्ञापन
MP News: 'Our police are capable of catching even the young snakes hiding in their holes' – CM Mohan Yadav pra
सीएम मोहन यादव समीक्षा बैठक में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय आईजी कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों पर नियंत्रण और महिला-बाल सुरक्षा को पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों का पुलिस पर विश्वास बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है और पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। कॉन्फ्रेंस के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने हाल ही में एटीएस द्वारा की गई कार्रवाई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आतंकवादियों के एक सहयोगी को पकड़कर उसके नेटवर्क का खुलासा किया है। साथ ही बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक और कट्टरपंथी साहित्य भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस बिल में छिपे ऐसे सपोलों को भी पकड़ने में समर्थ है और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें-  एम्स भोपाल की घोर लापरवाहीः मासूम को लगा दिया फॉर्मेलिन इंजेक्शन, मौत के बाद दो नर्सों पर FIR की गई दर्ज
विज्ञापन


नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में मध्यप्रदेश पुलिस ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जैसे क्षेत्रों में वर्षों से विकास में बाधा बने नक्सलवाद का प्रभाव समाप्त करने में पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व का भी उल्लेख किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: मोबाइल फोन से संदिग्ध फाइलों को भेजा था पाकिस्तान, आधी रात आरोपी को एटीएस ने उठाया; लिया रिमांड पर

प्रदेश में पुलिस भर्ती अभियान लगातार जारी है
डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में साइबर अपराध, मानव तस्करी, सड़क दुर्घटनाएं और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा जैसी नई चुनौतियां सामने हैं। इनसे निपटने के लिए सरकार संसाधन बढ़ा रही है और पुलिस बल को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पुलिस भर्ती अभियान लगातार जारी है और सरकार का प्रयास है कि पुलिस विभाग में कोई पद रिक्त न रहे। मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं के इस महापर्व में मध्यप्रदेश पुलिस अपनी संवेदनशीलता, सतर्कता और सेवा भाव से देश-दुनिया के सामने आदर्श व्यवस्था का उदाहरण पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed