फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Patwari arrested red-handed while accepting a bribe of ₹30,000; major action by Lokayukta.

MP News: 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Thu, 09 Jul 2026 08:44 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 09 Jul 2026 08:44 PM IST
सार

विदिशा जिले में लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पटवारी जमीन के बंटवारे, नामांतरण और फौती के मामले में कार्रवाई करने के बदले रिश्वत मांग रहा था।

विज्ञापन
MP News: Patwari arrested red-handed while accepting a bribe of ₹30,000; major action by Lokayukta.
लोकायुक्त पुलिस के साथ घेरे में आरोपी पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को विदिशा जिले के नटेरन में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए पटवारी संदीप यादव को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी जमीन के बंटवारे, नामांतरण और फौती संबंधी प्रकरण में कार्रवाई करने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त के अनुसार, लवकुश मार्ग, काठी मोहल्ला, विदिशा निवासी प्रमेन्द्र धाकड़ ने 6 जुलाई को भोपाल लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पारिवारिक जमीन से जुड़े बंटवारा, नामांतरण और फौती के प्रकरण में कार्रवाई करने के लिए नटेरन तहसील के पटवारी संदीप यादव 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में ढोल पिटवाने पर विवाद, अफसर पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद गुरुवार 9 जुलाई को योजना के तहत लोकायुक्त टीम ने नटेरन तहसील कार्यालय के पीछे स्थित आरोपी के निजी कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 30 हजार रुपये दिए, लोकायुक्त की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: किसानों को दिन में मिलेगी सिंचाई के लिए बिजली, CM बोले-शाजापुर के हर गांव तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed