फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Police express gratitude to CM upon receiving promotions; Chief Minister says the government will loo

MP News: पदोन्नति मिलने पर पुलिस ने जताया सीएम का आभार, मुख्यमंत्री बोले- सरकार आपके परिवार की करेगी चिंता

Mon, 10 Aug 2026 07:10 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 10 Aug 2026 07:10 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों को पदोन्नति और नई भर्ती की सौगात मिली है। भोपाल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बैज लगाए और नए चयनित जवानों को नियुक्ति पत्र दिए।

विज्ञापन
MP News: Police express gratitude to CM upon receiving promotions; Chief Minister says the government will loo
मुख्यमंत्री ने नवीन भर्ती में चयनित पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति और नई भर्ती की सौगात मिलने पर सोमवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आभार प्रदर्शन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बैज लगाए और नई भर्ती में चयनित पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पदोन्नति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी करें, सरकार उनके परिवार की चिंता करेगी। सीएम यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस देश की बेहतर पुलिस फोर्स में शामिल है। पुलिस ने चंबल से दस्यु समस्या खत्म करने के साथ ही प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पुलिस विभाग के 58 संवर्गों में 27 हजार 534 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पदोन्नति की प्रक्रिया में देरी के कारण करीब 20 हजार पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी योग्यता और क्षमता के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं। इनमें 30 रक्षित निरीक्षक भी पदोन्नत होकर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बने हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: VVIP क्षेत्र चार इमली में पूर्व मंत्री के बंगले में तोड़फोड़ कर चोरी, स्पेशल DG के घर के सामने वारदात
विज्ञापन


खंडवा में बनेगी नई पुलिस बटालियन
मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडवा जिले में नई पुलिस बटालियन बनाई जाएगी। इसके अलावा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल की तीन नई बटालियन भी बनाई जाएंगी। इनमें अति पिछड़े वर्गों के साथ बैगा, भारिया और सहरिया वर्ग की कंपनियां भी शामिल होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: छात्रा से अनुचित तरीके से बातचीत करने पर सतना के सरकारी कॉलेज के प्राचार्य निलंबित


दो साल में पूरी होगी लंबित भर्ती
डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2023 से अब तक विभिन्न पुलिस संवर्गों में 14,704 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है। पुलिस बैंड और एफएसएल की भर्ती प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। वर्ष 2026 में विभिन्न पदों पर 9,751 पुलिसकर्मियों की भर्ती को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि अगले दो साल में आरक्षक और सब इंस्पेक्टर के जितने पदों पर भर्ती बाकी है, उसे पूरा कर लिया जाए। भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल में सीलिंग पर सरकार की तैयारी: मास्टर प्लान जल्द, व्यापारी-रहवासी आमने-सामने, कार्रवाई की मांग तेज

नक्सलवाद के खिलाफ हॉक फोर्स की अहम भूमिका
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने कहा कि मध्य प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त कराने में हॉक फोर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हॉक फोर्स में 325 पद और विशेष सहयोगी दस्ते में 882 पदों पर भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में सब इंस्पेक्टर और सूबेदार की भर्ती के लिए नए नियम बनाए गए। मुख्यमंत्री ने 7,500 नए पदों पर भर्ती की मंजूरी दी थी। इस साल विभिन्न पदों पर 9,662 भर्ती की स्वीकृति भी मिली है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट, पहले चरण में सिंगरौली को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी

सिंहस्थ के लिए भी मजबूत होगा पुलिस बल
डीजीपी ने कहा कि सिंहस्थ-2028 प्रदेश का बड़ा आयोजन होगा। देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। पिछले दो वर्षों में पुलिस विभाग में 18 हजार से अधिक नई नियुक्तियां हुई हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद यह नया पुलिस बल सिंहस्थ की सुरक्षा व्यवस्था में भी तैनात किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नई भर्तियों से प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलेगी। लंबे समय से लंबित पदोन्नति मिलने से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed