फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Former minister's bungalow in VVIP area Char Imli vandalized and burgled

MP News: VVIP क्षेत्र चार इमली में पूर्व मंत्री के बंगले में तोड़फोड़ कर चोरी, स्पेशल DG के घर के सामने वारदात

Mon, 10 Aug 2026 05:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2026 05:43 PM IST
सार

भोपाल की वीवीआईपी कॉलोनी चार इमली में चोरों ने पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अजय विश्नोई के सूने सरकारी बंगले के ताले तोड़कर चोरी की। वारदात स्पेशल डीजी के बंगले के सामने हुई। लगातार घटनाओं से हाई-सिक्योरिटी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
MP News: Former minister's bungalow in VVIP area Char Imli vandalized and burgled
पूर्व मंत्री के बंगले में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली वीवीआईपी कॉलोनी चार इमली में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस और प्रशासनिक तंत्र के इकबाल को खुली चुनौती दी है। प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), दर्जनभर मंत्रियों और करीब 100 वरिष्ठ आईएएस-आईपीएस अधिकारियों सहित 200 से अधिक आला अफसरों के इस हाई-सिक्योरिटी वाली कॉलोनी में चोरों ने पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अजय विश्नोई के सूने सरकारी बंगले के ताले तोड़कर सनसनी फैला दी। 
विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब बदमाशों ने इस दुस्साहसिक वारदात को स्पेशल डीजी अजय शर्मा के बंगले के ठीक सामने अंजाम दिया। जिन दरवाजों के ताले नहीं टूटे, उनके कुंदे उखाड़ दिए गए और बदमाश नल की टोटियों समेत अन्य सामान समेटकर रफूचक्कर हो गए। वारदात रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे के करीब हुई है। चोरी की भनक तक आसपास मौजूद पुलिस गार्ड्स को नहीं लगी, जिससे इस पॉश और वीवीआईपी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था के दावों की हवा निकल गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मां हिंदुस्तानी, बाप चीनी...: अब बच्चों की पहचान पर क्यों खड़ा हुआ सवाल? 1962 के भारत-चीन युद्ध से जुड़ा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


महीने में कुछ दिन ही भोपाल आते हैं विधायक
जबलपुर की पाटन सीट से विधायक अजय विश्नोई को चार इमली स्थित डी-11/03 सरकारी बंगला आवंटित है। भोपाल में उनका आना महीने में केवल तीन-चार दिनों के लिए ही होता है, जिसके चलते बंगला अधिकांश समय सूना रहता है। रविवार को जब विश्नोई भोपाल पहुंचे, तो उन्होंने बंगले के मुख्य दरवाजों के ताले और कुंदे टूटे पाए। घटना के बाद उन्होंने तत्काल विधानसभा सचिवालय को सूचित किया, जिसके बाद हबीबगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया।

तो आम जनता का क्या?
चार इमली क्षेत्र में तीन-चार दिन पहले भी एक वरिष्ठ अधिकारी के सूने मकान को निशाना बनाया गया था। लगातार हो रही इन वारदातों ने पूरे पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। गौरतलब है कि इसी हाई-प्रोफाइल इलाके में पिछले साल 23 सितंबर को आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष जब अपनी पत्नी के साथ डिनर के बाद वॉक पर निकले थे, तब बाइक सवार लुटेरे उनका मोबाइल फोन झपटकर भाग निकले थे। हालांकि पुलिस ने दो दिन बाद आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन मुख्य सचिव से लेकर डीजीपी स्तर के अधिकारियों के पड़ोस में लगातार हो रही ऐसी आपराधिक घटनाएं यह साबित करती हैं कि राजधानी का सबसे मुस्तैद माना जाने वाला इलाका भी अब बदमाशों की पहुंच से दूर नहीं है। हबीबगंज पुलिस चोरी का मामला दर्ज  कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed