फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Preparations for the Datia by-election intensify; Election Commission issues strict directives; BJP p

MP News: दतिया उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश; भाजपा ने दिए सुझाव

Mon, 06 Jul 2026 10:02 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 06 Jul 2026 10:02 PM IST
सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को मतदाताओं की सुविधाएं की व्यवस्था और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के निर्देश दिए। वहीं, राजनीतिक दलों की बैठक में भाजपा ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग समेत कई सुझाव रखे।

विज्ञापन
MP News: Preparations for the Datia by-election intensify; Election Commission issues strict directives; BJP p
मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने दतिया जिला प्रशासन की बैठक ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव को को लेकर सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) संजीव कुमार झा ने दतिया के कलेक्टर, जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। वहीं, निर्वाचन सदन में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर उपचुनाव की प्रक्रिया और समय-सीमा की जानकारी दी गई। इस दौरान भाजपा ने सुझाव आयोग के समक्ष रखे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, बोले- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC
विज्ञापन


सीईओ झा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्वाचन नियमों और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन करें तथा पूरी प्रक्रिया में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, मतगणना स्थल की तैयारियां, ईवीएम का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण, मतदान दलों के प्रशिक्षण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, मोबाइल नेटवर्क और आवागमन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) को व्यापक स्तर पर चलाने के निर्देश भी दिए, ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। अधिकारियों से सीमा से लगे जिलों और पड़ोसी राज्यों के प्रशासन के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने को भी कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Datia Assembly By Election: दतिया बदल देता है चुनावी गणित, मात्र 10 हजार वोट इधर-उधर होने पर हार-जीत का खतरा

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक 
इसके बाद निर्वाचन सदन में आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपचुनाव की समय-सारिणी की जानकारी दी गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दतिया विधानसभा में कुल 2,20,371 मतदाता हैं, जिनमें 1,16,101 पुरुष और 1,04,260 महिला मतदाता शामिल हैं। इस बार विधानसभा क्षेत्र में 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में इनकी संख्या 257 थी, लेकिन विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 34 नए मतदान केंद्र जोड़े गए हैं।

वरिष्ठ और दिव्यांगजनों के लिए होम वोटिंग का सुझाव
बैठक में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने भी निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाने के लिए सुझाव दिए। भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान (होम वोटिंग) की सुविधा प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने मतदाता सूची से हटाए गए नामों की संवेदनशीलता के साथ समीक्षा करने की भी मांग की। वहीं, भाजपा के निर्वाचन आयोग समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक एस.एस. उप्पल ने चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति संबंधी जानकारी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed