फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Satna government college principal suspended for inappropriate interaction with a female student.

MP News: छात्रा से अनुचित तरीके से बातचीत करने पर सतना के सरकारी कॉलेज के प्राचार्य निलंबित

Mon, 10 Aug 2026 06:53 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 10 Aug 2026 06:53 PM IST
सार

सतना के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एससी राय को छात्रा से बातचीत के मामले में निलंबित कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने जांच में प्रथम दृष्टया पद के दुरुपयोग और अमर्यादित आचरण की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
MP News: Satna government college principal suspended for inappropriate interaction with a female student.
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एससी राय को छात्रा के साथ अनुचित तरीके से बातचीत करने के मामले में मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। विभाग ने यह कार्रवाई क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, रीवा संभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर की। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, डॉ. राय के खिलाफ महाविद्यालय की छात्रा के साथ वार्तालाप किए जाने की शिकायत की जांच कराई गई थी। जांच में प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ पद के दुरुपयोग, अमर्यादित आचरण, स्वेच्छाचारिता और लापरवाही के कृत्य प्रमाणित पाए गए। इसके बाद शासन ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत डॉ. राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, रीवा संभाग का कार्यालय निर्धारित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान डॉ. राय नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते के पात्र होंगे।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: VVIP क्षेत्र चार इमली में पूर्व मंत्री के बंगले में तोड़फोड़ कर चोरी, स्पेशल DG के घर के सामने वारदात
विज्ञापन


यह है मामला
महाविद्यालय की एक छात्रा के साथ प्रभारी प्राचार्य द्वारा किए गए वार्तालाप को लेकर शिकायत सामने आई थी। मामले की क्षेत्रीय स्तर पर जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया प्राचार्य के आचरण को नियमों के विपरीत पाए जाने के बाद शासन ने निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट, पहले चरण में सिंगरौली को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed