{"_id":"6a3ac4fd5df9a3e85a0c364f","slug":"mp-news-speculation-regarding-a-cabinet-expansion-in-madhya-pradesh-changes-likely-after-the-monsoon-session-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, मानसून सत्र के बाद हो सकता है बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, मानसून सत्र के बाद हो सकता है बदलाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश की राजनीति में जल्द बड़ा बदलाव हो सकता है। मोहन मंत्रिमंडल के मंत्रियों की परफार्मेंस रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी गई है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि मानसून सत्र के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल में विस्तार और बदलाव हो सकता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों की कार्यप्रणाली का आंतरिक मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई चर्चा के बाद मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी गई है। अब इन रिपोर्टों के आधार पर विधानसभा के मानसून सत्र के बाद मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रिपोर्ट तैयार करते समय मंत्रियों के जिलों में प्रवास, विभागीय कार्यों की प्रगति, संगठन से समन्वय और प्रभार वाले जिलों में उनकी सक्रियता जैसे बिंदुओं को आधार बनाया गया। जानकारी मंत्रियों से प्राप्त विवरण और सरकार के फीडबैक सिस्टम के जरिए जुटाई गई।
ये भी पढ़ें- MP News: BJP की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, महिलाओं को 33% आरक्षण, उमा से दूरी, पहली बैठक ओरछा में
बताया जा रहा है कि कुछ मंत्रियों की रिपोर्ट अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही है, जबकि कुछ मंत्रियों का प्रदर्शन बेहतर माना गया है। ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व रिपोर्टों की समीक्षा कर यह तय करेगा कि मंत्रिमंडल में किन चेहरों को बरकरार रखा जाए और किन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाए। साथ ही कुछ विभागों में बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है। बता दें अभी मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत 31 सदस्य है। चार सदस्यों के पद खाली हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP Cabinet: स्कूल अपग्रेड होंगे, किसानों को मिलेगा शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले