सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Tarun Chugh and Rajneesh Aggarwal will go to Rajya Sabha from Madhya Pradesh, BJP announced candidate

MP News: मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाएंगे तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल, भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 04 Jun 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा की दो सीटों के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा में पार्टी के बहुमत को देखते हुए दोनों नेताओं का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

MP News: Tarun Chugh and Rajneesh Aggarwal will go to Rajya Sabha from Madhya Pradesh, BJP announced candidate
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा की रिक्त होने वाली दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ भाजपा नेता और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ तथा भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही दोनों नेताओं का राज्यसभा में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या के अनुसार दोनों वीटे पार्टी के खाते में आएगी।  राज्यसभा चुनाव को लेकर लंबे समय से विभिन्न नामों पर चर्चा चल रही थी, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव और राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं पर भरोसा जताया है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नाम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस, भाजपा, छात्र संगठन और हिंदू संगठन आमने-सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता हैं तरुण चुग
तरुण चुग भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं और लंबे समय से पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। पंजाब से आने वाले चुग को भाजपा नेतृत्व का करीबी और रणनीतिकार माना जाता है। उन्होंने कई राज्यों में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मध्यप्रदेश में भी वे समय-समय पर संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में 30 साल पुरानी लाइन फटीः पानी का संकट चौथे दिन भी बरकरार, VIP इलाकों में पहुंचे टैंकर, जनता परेशान

संगठन और प्रबंधन में अनुभव रखते हैं रजनीश अग्रवाल
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल भाजपा के अनुभवी संगठनात्मक नेताओं में शामिल हैं। वे लंबे समय से पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालते रहे हैं और संगठन विस्तार, चुनावी प्रबंधन तथा कार्यकर्ता समन्वय में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा भेजकर संगठन के प्रति उनके योगदान को सम्मान दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार भाजपा ने इन नामों के जरिए संगठन को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है। दोनों नेताओं की पहचान संगठन के भरोसेमंद चेहरों के रूप में रही है। ऐसे में यह फैसला आगामी चुनावी रणनीति और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed