{"_id":"6a6b768464c8e1172f0a2df7","slug":"mp-news-trend-of-rising-voter-turnout-broken-in-datia-by-election-voting-down-by-8-76-compared-to-2023-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दतिया उपचुनाव में टूटा बढ़ते मतदान का सिलसिला, 2023 के मुकाबले 8.76% कम वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दतिया उपचुनाव में टूटा बढ़ते मतदान का सिलसिला, 2023 के मुकाबले 8.76% कम वोटिंग
Thu, 30 Jul 2026 09:36 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 30 Jul 2026 09:36 PM IST
सार
दतिया विधानसभा उपचुनाव में इस बार 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2023 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 8.76 प्रतिशत कम है। पिछले चार विधानसभा चुनावों के मुकाबले यह सबसे कम मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दतिया उपचुनाव में 71.44 प्रतिशत मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 में मतदान का प्रतिशत पिछले चार विधानसभा चुनावों के मुकाबले काफी कम रहा। इस बार 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में 80.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। यानी इस बार मतदान में 8.76 प्रतिशत की गिरावट आई। पिछले चार विधानसभा चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2008 में 73.21 के बाद यह सबसे कम मतदान है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,20,410 मतदाता थे। इनमें 1,16,116 पुरुष, 1,04,284 महिला और 10 अन्य मतदाता शामिल थे। इनमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 74.09, महिलाओं का 68.48 और अन्य मतदाताओं का 20 प्रतिशत रहा। यानी इस बार भी पुरुषों ने महिलाओं की तुलना में अधिक मतदान किया।
ये भी पढ़ें- MP: जानिए कौन हैं 'लेडी सिंघम' IPS मोनिका शुक्ला? किसान आंदोलन में बस के सामने चट्टान बनकर हो गईं थी खड़ी
आठ साल की बढ़त एक झटके में खत्म
दतिया में 1998 से 2023 तक लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ता रहा। 1998 में जहां 63.36 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं 2023 में यह बढ़कर 80.20 प्रतिशत तक पहुंच गया। लेकिन उपचुनाव में यह बढ़त टूट गई और मतदान सीधे 71.44 प्रतिशत पर आ गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: एआई, डेटा साइंस, ब्लॉकचेन... नई इंजीनियरिंग ब्रांचों से छात्रों ने बनाई दूरी, सीएसई का दबदबा बरकरार
तीन अगस्त को आएंगे परिणाम
उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिला प्रशासन के अनुसार सभी 291 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रहीं। मतदान के बाद ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े ने मतदान में सहयोग देने वाले मतदाताओं, कर्मचारियों, पुलिस बल और अन्य सभी सहयोगियों का आभार जताया। अब तीन अगस्त को मतगणना होगी।
ये भी पढ़ें- MP: ग्वालियर में देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का हुआ करार, केंद्र और मप्र सरकार ने दिए दस्तखत
नरोत्तम मिश्रा समर्थकों की नाराजगी का असर?
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार नीतेंद्र शर्मा का कहना है कि मतदान प्रतिशत कम होने का सबसे बड़ा कारण उपचुनाव होना है। दरअसल उपचुनाव में लोगों में चुनाव को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह नहीं होता। इसके अलावा दतिया में नरोत्तम मिश्रा का प्रभाव हैं। इस बार उनका टिकट काट दिया गया, जिससे उनके कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी देखी गई है। यह भी एक वजह हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Datia Election 2026 : दतिया में 71.44% मतदान, 2023 से करीब नौ फीसदी कम पड़े वोट
पिछले चार चुनावों में मतदान का प्रतिशत
वर्ष मतदान
2008 73.31%
2013 75.31%
2018 77.20%
2023 80.20%