फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: UCC bill draft in final stages; meeting held in Delhi; report to be submitted to the government soon.

MP News: यूसीसी विधेयक का प्रारूप अंतिम चरण में, दिल्ली में हुई बैठक, सरकार को जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Fri, 26 Jun 2026 09:39 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 26 Jun 2026 09:39 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। उच्च स्तरीय समिति ने नई दिल्ली में बैठक कर विधेयक के ड्राफ्ट पर अंतिम चर्चा की, जल्द रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
MP News: UCC bill draft in final stages; meeting held in Delhi; report to be submitted to the government soon.
मध्य प्रदेश में यूसीसी की कवायद तेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। यूसीसी विधेयक का प्रारूप तैयार करने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में बैठक हुई, जिसमें विधेयक के मसौदे पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्वोच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई ने की। समिति ने विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, संपत्ति और यूसीसी से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अंतिम स्तर की चर्चा की। समिति के सदस्य सचिव अजय कटेसरिया ने बताया कि रिपोर्ट की ड्रॉफ्टिंग अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: सांभर को पोहा खिलाने के मामले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के प्रभारी सहायक संचालक निलंबित
विज्ञापन


दो भागों में तैयार की जा रही रिपोर्ट 
रिपोर्ट दो भागों में तैयार की जा रही है। पहले भाग में समिति की अनुशंसाएं होंगी, जबकि दूसरे भाग में प्रदेशभर में हुए जन-परामर्श और प्राप्त सुझावों का विवरण शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में तैयार किए जा रहे विधेयक के प्रारूप पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। समिति जल्द ही अपनी अंतिम रिपोर्ट और अनुशंसाएं राज्य सरकार को सौंप सकती है। बैठक में समिति के वरिष्ठ सलाहकार शत्रुघ्न सिंह सहित सदस्य अनूप नायर, प्रो. गोपाल शर्मा, बुधपाल सिंह और शोभा पैठणकर भी मौजूद रहे। बता दें, समिति ने जिलों और संभाग में जाकर लोगों के सुझाव लिए। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी यूसीसी पर जनता से राय मांगी गई। जानकारी के अनुसार 9 लाख से अधिक लोगों ने यूसीसी को लेकर अपने सुझाव दिए। सरकार की तरफ से बताया गया कि 90 प्रतिशत लोगों ने यूसीसी का समर्थन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  लोकतंत्र सेनानियों के लिए CM की बड़ी घोषणा: स्पेशल ट्रेन से तीर्थयात्रा,सर्किट हाउस में दो दिन ठहरने की सुविधा

देश का तीसरा राज्य बनेगा एमपी
जानकारी के अनुसार यूसीसी के लिए गठित कमेटी 5 जुलाई को ड्रॉफ्ट सरकार को सौंप सकती है। इसके बाद 20 जुलाई से प्रस्तावित विधानसभा के मानसून सत्र में यूसीसी का ड्रॉफ्ट सरकार पेश कर सकती है। इस पर चर्चा के बाद सब कुछ ठीक रहने पर दीपावली से पहले यूसीसी को प्रदेश में लागू करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। यह सब कुछ समय पर होता है तो उत्तराखंड और गुजरात के बाद यूसीसी लागू करने वाला देश का तीसरा राज्य बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed