सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Rajya Sabha election victory celebrations; CM says Congress made a mistake in the nomination process to av

MP: भाजपा ने मनाया विजय उत्सव, CM बोले- कांग्रेस ने हार से बचने और भाजपा को बदनाम करने नामांकन में गलती की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 12 Jun 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश की राज्यसभा की तीनों सीटों पर जीत के बाद भाजपा ने भोपाल में विजय उत्सव मनाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर नामांकन प्रक्रिया में जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए जीत को सत्य और संगठन की विजय बताया।
 

MP: Rajya Sabha election victory celebrations; CM says Congress made a mistake in the nomination process to av
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में जीत का विजय उत्सव मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश से राज्यसभा की तीनों सीटों पर जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में विजय उत्सव मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और नवनिर्वाचित सांसद रजनीश अग्रवाल एवं महेश केवट का मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। 


ये भी पढ़ें-  Meenakshi Natarajan: 'चुनाव आयोग की साठगांठ है, ये आज साबित भी हुआ', मीनाक्षी नटराजन ने आखिर क्यों कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र में आपराधिक प्रकरण से संबंधित जानकारी छिपाना एक पूर्व नियोजित राजनीतिक षड्यंत्र था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संभावित हार को देखते हुए भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रही थी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नामांकन पत्र में जानबूझकर गलत जानकारी दी गई, जिससे बाद में राजनीतिक विवाद खड़ा किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने दस्तावेजों की जांच की और तथ्यों के आधार पर नामांकन निरस्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं था और इसी कारण वह चुनावी प्रक्रिया से पहले ही हार मान चुकी थी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को राज्यसभा भेजकर समावेशी राजनीति का परिचय दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दिल्ली में एमपी कांग्रेस का प्रदर्शन:  राष्ट्रपति भवन की ओर किया मार्च, PCC चीफ पटवारी बोले- न डरेंगे न रुकेंगे


सत्य की जीत हुई : खंडेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में सत्य की जीत हुई है और कांग्रेस के आरोपों को न्यायिक स्तर पर भी समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से निर्वाचित तीनों राज्यसभा सांसद प्रदेश और देश के विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से संसद में उठाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सांसद जनता की आकांक्षाओं का प्रभावी प्रतिनिधित्व करेंगे और नीति-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

ये भी पढ़ें-  MP News: अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में पीछे न रहें, जानें आपकी सुरक्षा के लिए CM ने दिए क्या निर्देश

भाजपा ने नया इतिहास रचा: महेंद्र सिंह
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने इस जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती को दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्यसभा की तीनों सीटों पर जीत हासिल कर नया इतिहास रचा है। उनके अनुसार विपक्ष संभावित हार से बचने के लिए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है, जबकि भाजपा विकास और जनकल्याण के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री कृष्णा गौर, करण सिंह वर्मा, इंदर सिंह परमार, सांसद माया नारोलिया सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed