सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP UCC: Committee to submit draft to government on July 5; CM says over 90 percent of people supported the UCC

MP UCC: 5 जुलाई को समिति सरकार को सौंपेगी ड्राफ्ट,सीएम बोले- 90 प्रतिशत से अधिक लोगों ने यूसीसी का समर्थन किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 23 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में यूसीसी को लेकर 9 लाख से अधिक सुझाव मिले हैं, जिनमें 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने समर्थन किया है। यूसीसी का मसौदा 5 जुलाई तक सरकार को सौंपा जा सकता है।

MP UCC: Committee to submit draft to government on July 5; CM says over 90 percent of people supported the UCC
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सभी जिलों में जन-परामर्श बैठकें पूरी हो चुकी हैं। प्रदेशभर से 9 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिनमें 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने यूसीसी का समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी बड़ी संख्या में समर्थन दिया है। यूसीसी के मसौदे पर समिति और विधि विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी को लेकर सभी जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से चर्चा हुई। भोपाल में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित कर विभिन्न आयोगों, विभागों, राजनीतिक दलों और धर्मगुरुओं से भी सुझाव लिए गए। बता दें सरकार 20 जुलाई से प्रस्तावित विधानसभा के मानसून सत्र में यूसीसी को पेश कर सकती है। इस पर चर्चा के बाद सबकुछ ठीक रहने पर दीपावली से पहले यूसीसी को प्रदेश में लागू करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। यह सबकुछ समय पर होता है तो उत्तराखंड और गुजरात के बाद यूसीसी लागू करने वाला देश का तीसरा राज्य बन जाएगा। 


ये भी पढ़ें- MP News: एलएनसीटी ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की पड़ताल
विज्ञापन
विज्ञापन


15 से 29 जुलाई तक मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 15 से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान सभी स्कूलों में भाषण, निबंध, संस्कृत श्लोक, स्वास्थ्य जागरूकता, वृक्षारोपण और करियर मार्गदर्शन जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सांदीपनि विद्यालयों में विशेष गुरु पूर्णिमा उत्सव भी होगा, जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी और नवाचार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Cabinet: स्कूल अपग्रेड होंगे, किसानों को मिलेगा शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को मिला राष्ट्रीय सम्मान
मुख्यमंत्री ने बताया कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को "इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड-2026" में "बेस्ट वाइल्ड लाइफ डेस्टिनेशन" श्रेणी का एडिटर्स चॉइस अवार्ड मिला है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का परिणाम है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: विकास कार्यों में लापरवाह ठेकेदारों पर सख्ती, मंत्री कृष्णा गौर ने दिए ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

25 से 30 जून तक होगा जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 मार्च से शुरू हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान 25 से 30 जून तक समारोहपूर्वक समाप्त होगा। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जल संरक्षण से जुड़े कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और लोगों को जल बचाने की शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जल संचय जनभागीदारी अभियान में मध्य प्रदेश को देश में तीसरा स्थान मिला है।

ये भी पढ़ें-  MP News: BJP की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, महिलाओं को 33% आरक्षण, उमा से दूरी, पहली बैठक ओरछा में

81 लाख किसानों को मिले 1640 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का उल्लेख करते हुए कहा कि 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खातों में राशि जारी की थी। मध्य प्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानों को 1640 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हालिया मध्य प्रदेश दौरे का भी उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने प्रदेश की विभिन्न उपलब्धियों की सराहना की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed