फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Heavy rain will occur in eastern region of Madhya Pradesh Rewa Sidhi today

MP Weather: मध्यप्रदेश के पूर्वी क्षेत्र रीवा, सीधी में आज होगी जोरदार बारिश, भोपाल में सुबह से बादलों का डेरा

Thu, 11 Jul 2024 10:37 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 11 Jul 2024 10:37 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्वी क्षेत्र रीवा और सीधी में आज भारी बारिश होने का पूर्व अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। राजधानी भोपाल में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन
MP Weather Heavy rain will occur in eastern region of Madhya Pradesh Rewa Sidhi today
मध्यप्रदेश में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रंप लाइन एक्टिव होने से बारिश का दौर जारी है। मध्यप्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में औसत से अभी कम बारिश हुई है। वहीं, पश्चिमी क्षेत्र में ज्यादा बारिश हुई है। खास बात यह है कि आज जिन क्षेत्रों में कम बारिश हुई है। वहां रीवा और सीधी में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई। इधर, राजधानी भोपाल में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। पूर्वी हिस्से रीवा-सीधी में अगले 24 घंटे में चार इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। मौसम विभाग ने मऊगंज, सतना, मैहर, सिंगरौली, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, सिंगरौली, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर और मुरैना में तेज बारिश हो सकती है। जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन समेत अन्य जिलों में भी मौसम बदला रहेगा। हल्की बारिश भी हो सकती है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से सिस्टम एक्टिव है। ये सिस्टम प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश करा रहे हैं। अगले चार-पांच दिन बरसात का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में अभी भी चार प्रतिशत कम बारिश
मध्यप्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मध्यप्रदेश में एक जून से 10 जुलाई 2024 दीर्घावधि औसत से चार प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 16 प्रतिशत कम। जबकि पश्चिमी मध्यप्रदेश औसत से सात प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि छतरपुर, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि एमपी के उत्तरी हिस्से में ट्रफ लाइन गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इस वजह से बारिश हो रही है, जो आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न जिलों के ऐसे रहे तापमान
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, रीवा और दमोह में पारा 37 डिग्री के पार रहा। सतना, टीकमगढ़, खजुराहो और नौगांव में तापमान 36 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 33.6 डिग्री, इंदौर में 30.8 डिग्री, ग्वालियर में 36.3 डिग्री, जबलपुर में 34.6 डिग्री और उज्जैन में तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed