{"_id":"69781b7109a409e35501caec","slug":"mp-weather-today-due-to-the-cyclonic-system-the-weather-has-changed-in-madhya-pradesh-a-rain-alert-has-been-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: एमपी में और बढ़ेगी ठंड, साइक्लोनिक सिस्टम के असर से बदलेगा मौसम, कई जिलों पर बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: एमपी में और बढ़ेगी ठंड, साइक्लोनिक सिस्टम के असर से बदलेगा मौसम, कई जिलों पर बारिश का अलर्ट
Tue, 27 Jan 2026 08:08 AM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 27 Jan 2026 08:08 AM IST
सार
Weather Update: मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे के बीच बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के असर से 27 और 28 जनवरी को भोपाल, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे प्रदेश में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है और रात का पारा कई शहरों में 10 डिग्री से नीचे चला जाएगा।
विज्ञापन
मप्र में और बढ़ने वाली है सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Winter in MP: मध्यप्रदेश में ठंड से राहत मिलने के बजाय मुसीबत बढ़ने वाली है। घने कोहरे और सर्द हवाओं के बीच प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर समेत 28 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसकी वजह हरियाणा क्षेत्र में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उससे जुड़ी ट्रफ लाइन को बताया गया है, जिसका असर अगले दो दिनों तक एमपी में बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर भारत में बने सिस्टम के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, जबकि कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे ठंड और तेज होगी।
दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
27 जनवरी को असर:भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, विदिशा, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना और पन्ना में बारिश के आसार हैं।
28 जनवरी को बारिश का दायरा बदलेगा: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल और कटनी में बादल और बारिश का असर रहेगा।
विज्ञापन
फरवरी की शुरुआत भीगी-ठंडी
मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 30 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक और नया सिस्टम सक्रिय होगा। इसके 2-3 दिन बाद इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। यानी फरवरी की शुरुआत भी बारिश और ठंड के साथ हो सकती है।
यह भी पढ़ें-CM डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत दिवस की दी बधाई, विकसित मध्यप्रदेश का लिया संकल्प
2 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा
बारिश और शीतलहर के चलते प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है। कई शहरों में रात का तापमान फिर 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। भोपाल में 25-26 जनवरी की रात न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें-बिना हाथ वालों को मिल रहा फ्री इलेक्ट्रिक हैंड, भोपाल में मेगा कैंप शुरू
राजगढ़ सबसे ठंडा, रीवा में 50 मीटर पर सिमटी विजिबिलिटी
सोमवार को भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन समेत 20 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया रहा। रीवा में हालत यह रही कि 50 मीटर दूर तक कुछ नजर नहीं आया। रविवार-सोमवार की रात राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख न्यूनतम तापमान

- दतिया-शिवपुरी: 8 डिग्री
- पचमढ़ी: 8.2 डिग्री
- नौगांव: 8.6 डिग्री
- श्योपुर: 9.4 डिग्री
- ग्वालियर (बड़ा शहर): 7.8 डिग्री
- भोपाल: 11.2 डिग्री
- इंदौर: 12.2 डिग्री
- उज्जैन: 12 डिग्री
- जबलपुर: 13.6 डिग्री
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन