{"_id":"62ea33e1d1e411670b233802","slug":"mp-weather-today-light-drizzle-in-many-districts-of-the-state-it-may-rain-after-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: बूंदाबांदी ने दिलाई उमस से राहत, तीन दिन बाद कई जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: बूंदाबांदी ने दिलाई उमस से राहत, तीन दिन बाद कई जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश
Wed, 03 Aug 2022 02:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:09 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में 1 जून से 3 अगस्त 9 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 8 फीसदी कम जबकि पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 24 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौैसम विभाग ने अगस्त माह में 6 फीसदी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
भोजताल, भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कई जिलों बीते पांच दिनों से बारिश थम गई है, हालांकि अब भी कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। लोगों को भारी बारिश से राहत मिल गई है, लेकिन उमस से बैचेनी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने जल्द ही प्रदेश में फिर से बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जल्द ही अगस्त के पहले सप्ताह में प्रदेश में एक फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने अगस्त में 6 फीसदी बारिश होने के आसार व्यक्त किए हैं। प्रदेश में 1 जून से 3 अगस्त 9 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 8 फीसदी कम जबकि पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 24 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।
बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के रीवा संभाग के अधिकांश स्थानों पर, इंदौर एवं चंबल संभाग के जिलों में, सागर, उज्जैन, ग्वालियर संभाग के कुछ जिलों में तथा शहडोल, जबलपुर, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ वर्षा दर्ज की गई है। मंगलवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान राजधानी भोपाल में 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आगामी 24घंटों में चंबल संभाग के जिलों समेत दतिया और शिवपुरी में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। सागर, भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम और चंबल संभाग के जिलों में गरज के साथ ही बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की है। मौसम विभाग ने रीवा एवं शहडोल संभाग के जिलों में, सागर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर और चंबल एवं ग्वालियर संभाग के अधिकतम स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की है।