{"_id":"645b89c4a9ec8b31480201ed","slug":"mp-weather-update-day-s-mercury-crossed-42-degrees-temperature-will-increase-due-to-cloud-cover-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Update: 42 डिग्री के पार पहुंचा दिन का पारा, बादल छंटने से बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Update: 42 डिग्री के पार पहुंचा दिन का पारा, बादल छंटने से बढ़ेगा तापमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 10 May 2023 05:40 PM IST
सार
प्रदेश में बादल छंटने से सीधी धूप पड़ने लगी है। इससे दिन का तापमान उछाल भरने लगा है। वहीं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सतना में दिन का पारा 6.6 डिग्री तक उछला है। वहीं खजुराहो में रात का तापमान 5.4 डिग्री तक लुढ़का है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में गर्मी से छूटने लगे पसीने।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में गर्मी का असर अब दिखने लगा है। बादलों के छंटने के बाद धूप सीधी पड़ने लगी है। बादलों के कारम बढ़ा रात का तापमान भी अब गिरने लगा है। 15 मई के बाद गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई है।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में काफी बढ़े। प्रदेश में दिन का तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंच गया है। सबसे गर्म दिन दमोह में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। 48 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी होगी।
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में बादल छंटने से सीधी धूप पड़ने लगी है। इससे दिन का तापमान उछाल भरने लगा है। वहीं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सतना में दिन का पारा 6.6 डिग्री तक उछला है। वहीं खजुराहो में रात का तापमान 5.4 डिग्री तक लुढ़का है। प्रदेश में सबसे गर्म दमोह बना रहा। यहां 42.5 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। वहीं टीकमगढ़ की रात सबसे गर्म रही। यहां रात का पारा 24 डिग्री से अधिक बना रहा।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो वर्तमान में कोई भी वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं रहने के कारण वातावरण में नमी काफी कम हो गई है। इससे बादल छंट गए हैं। आसमान साफ होने के कारण तीखी धूप निकल रही है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मोका के सक्रिय होने की संभावना है। तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में म्यांमार की तरफ आगे बढ़ सकता है। यह तूफान म्यांमार एवं बांग्लादेश के बीच काकस बाजार के तट से टकरा सकता है। इस तूफान के विशेष प्रभाव मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ने की संभावना कम है। इस वजह से मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर धीरे-धीरे और तीखे होने के आसार हैं। हालांकि 15 मई के पहले लू चलने की उम्मीद नहीं है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X