सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Weather of the state changed, hail fell with rain in Morena late night, temperature of 5 districts

Mp weather: प्रदेश का बदला मौसम देर रात मुरैना में बारिश के साथ गिरे ओले,दिन में 5 जिलों का पारा 35 डिग्री पार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 02 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Mp weather: देर रात मुरैना में बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे। जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। रविवार को दिन में प्रदेश के 5 जिलों का तापमान 35 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। इधर प्रदेश में चार मार्च तक हाल्की बारिश के आसार हैं।

MP weather: Weather of the state changed, hail fell with rain in Morena late night, temperature of 5 districts
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात मुरैना में बारिश के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे। जबकि रविवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों का तापमान बढ़ा रहा। प्रदेश के पांच शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि चार मार्च को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। एमपी में मार्च महीने में तेज गर्मी, लू, बादल और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पहले सप्ताह में बादल छाएंगे। वहीं, चौथे सप्ताह में लू चलेगी। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में 3 से 4 दिन लू चल सकती है। 20 मार्च के बाद कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार भी हैं।
Trending Videos



अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर            अधिकतम तापमान

मंडला           35.8
गुना              35.5
सिवनी          35.4
खंडवा          35.1
खरगौन         35.0

15 मार्च के बाद  40 डिग्री पार पहुंचेगा पारा
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि मार्च में बारिश के सामान्य से कम होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। प्रदेश में मार्च से ही हीट वेव यानी लू भी चलेगी। 15 मार्च के बाद जब शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचेगा, तब गर्म हवा का असर देखने को मिलेगा। मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने मार्च महीने का जारी किया अनुमान

पहला सप्ताह: इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक यानी 16-18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल और चंबल संभाग में सामान्य 14-16 डिग्री तापमान रहेगा।दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग में सामान्य से अधिक यानी 32 से 34 डिग्री के बीच जाएगा। भोपाल, नर्मदापुरम, सागर और जबलपुर संभाग में यह सामान्य 30-32 डिग्री पर बना रहेगा। इस दौरान बारिश होने का अनुमान नहीं है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

दूसरा सप्ताह: इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक होगा जबकि गुजरात के ऊपर साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की वजह से भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में तापमान सामान्य 15-17 डिग्री तक रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में सामान्य से बढ़े रहेंगे। भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में यह सामान्य 31-34 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छाए रहेंगे।

तीसरा सप्ताह: रात में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान इंदौर संभाग में सामान्य से 3-4 डिग्री बढ़कर 20-23 डिग्री तक जबकि शेष सभी संभागों में 19-21 डिग्री तक जाएगा। वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ते हुए सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक 34-38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के मिलने के कारण पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान रीवा और शहडोल संभागों में 22-24 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक 23-26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। जबलपुर संभाग में 37-40 डिग्री जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-5 डिग्री बढ़कर 38-42 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के आने से जबलपुर, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मार्च के आखिरी दिनों में ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के साथ राजगढ़, सीहोर, विदिशा, बैतूल और हरदा जिलों में 3-4 दिन तक लू भी चल सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed