सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Nari Shakti Vandan Act: BJP intensifies preparations for Women's Reservation Bill, CM says Modi government's m

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिला आरक्षण पर भाजपा की तैयारी तेज, सीएम यादव बोले-मोदी सरकार के ऐतिहासिक कदम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 09 Apr 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा और राज्यसभा में 33% महिला आरक्षण की दिशा में बढ़ाए कदम को ऐतिहासिक बताया है और कहा कि संसद का विशेष सत्र महिलाओं को नई ताकत देगा। वहीं भाजपा ने संभावित बिल को लेकर प्रदेशभर में कार्यक्रम और जागरूकता अभियान की तैयारी शुरू कर दी है।

Nari Shakti Vandan Act: BJP intensifies preparations for Women's Reservation Bill, CM says Modi government's m
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की दिशा में उठाए गए कदमों को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि 16 से 18 अप्रैल तक प्रस्तावित संसद का विशेष सत्र महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देगा और यह देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में नारी शक्ति को लगातार सशक्त किया जा रहा है। आज महिलाएं उद्योग-व्यवसाय, पर्यटन, होम-स्टे संचालन से लेकर स्थानीय निकायों में मेयर और सरपंच जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। मध्यप्रदेश में भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Trending Videos


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: गेहूं खरीदी में देरी को लेकर भोपाल में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन,कलेक्टर ऑफिस का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने भी शुरू की तैयारी 
उधर, महिला आरक्षण संशोधन विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर भाजपा ने प्रदेश में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने संभावित फैसले को देखते हुए राज्य स्तर पर रणनीति बनाई है और बिल पारित होने के बाद बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना तैयार की है। 

ये भी पढ़ें- भोपाल में स्वच्छता की बड़ी परीक्षाः सिटीजन फीडबैक के साथ 45 दिन का सर्वे कल से, सेकंड रैंक बचाने की चुनौती

33% आरक्षण से बढ़ेगी भागीदारी
सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित संशोधन के तहत लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इसके लागू होने के बाद 2028 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी में बड़ा इजाफा हो सकता है। अनुमान है कि विधानसभा की सीटें 230 से बढ़कर 345 तक हो सकती हैं, जिनमें लगभग 114 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। वहीं लोकसभा की सीटें 29 से बढ़कर 43 होने की संभावना है, जिनमें करीब 14 सीटों पर महिला प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- MP News: 7 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को संभागों का प्रभार,वरुण कपूर को भोपाल, उपेन्द्र जैन को उज्जैन की जिम्मेदारी

धन्यवाद सभाएं और महिला सम्मेलन
भाजपा नेतृत्व ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि बिल पास होने के बाद सभी जिलों और मंडलों में धन्यवाद सभाएं, महिला सम्मेलन और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएं। इन आयोजनों के जरिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  UCC: रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में बनेगी समिति, सीएम बोले-प्रदेश वन नेशन, वन लॉ की अवधारणा की ओर बढ़ रहा

महिला मोर्चा संभालेगा अभियान
इस अभियान की जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा को सौंपी गई है। महिला कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क करेंगी और उन्हें इस आरक्षण के महत्व के बारे में बताएंगी। पार्टी का लक्ष्य है कि महिलाओं तक यह संदेश स्पष्ट रूप से पहुंचे कि अब उन्हें राजनीति में अधिक अवसर और प्रतिनिधित्व मिलेगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed