सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   National Public Relations Day-2026: Public Relations Deputy Director Verma receives 'Public Relations Award' f

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026: उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए जनसंपर्क उप-संचालक वर्मा को ‘लोक संपर्क सम्मान’

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 26 Apr 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग के उप संचालक सुनील वर्मा को ‘लोक संपर्क सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्हें जनसंपर्क क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और बेहतर संवाद के लिए यह सम्मान मिला।

National Public Relations Day-2026: Public Relations Deputy Director Verma receives 'Public Relations Award' f
जनसंपर्क विभाग के उप संचालक सुनील वर्मा को ‘लोक संपर्क सम्मान’ से सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) की भोपाल इकाई ने राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 के अवसर पर शनिवार को जेके अस्पताल के सीएमई हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में पत्रकारिता और जनसंपर्क क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जनसंपर्क विभाग के उप संचालक सुनील वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों के लिए ‘लोक संपर्क सम्मान’ से सम्मानित किया गया। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर, भोपाल में नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील वर्मा ने अपने कार्यों के जरिए जनसंपर्क के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। उनकी सरल कार्यशैली और व्यवहार के कारण वे विभाग के साथ आम लोगों के बीच भी लोकप्रिय हैं। वे जनसंपर्क को सिर्फ सूचना पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों से संवेदनशील जुड़ाव बनाने का जरिया मानते हैं। विभागीय स्तर पर संवाद को मजबूत बनाने, सूचनाओं को प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने और शासन व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इसी योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। 

ये भी पढ़ें-  MP News: लोधी सम्मेलन में साथ दिखेंगे उमा भारती और प्रहलाद पटेल, शौर्य यात्रा से सियासी संदेश की तैयारी

कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक निहारिका मीणा और हिमांशी बजाज को भी सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक गिरिजा शंकर, साहित्यकार उर्मिला शिरीष और एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. नरेंद्र कुमार थापक ने सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क और पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती भूमिका और समाज के साथ प्रभावी संवाद जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। यह आयोजन सम्मान के साथ-साथ नए विचारों और अनुभवों को साझा करने का मंच भी बना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed