फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   NEET Paper Leak: Congress Protests in Bhopal; Party Workers Take to the Streets with Torches, Demanding Educat

NEET पेपर लीक: भोपाल में कांग्रेस का विरोध,मशाल लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी,शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

Sun, 17 May 2026 12:13 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 17 May 2026 12:13 AM IST
सार

नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के विरोध में भोपाल में कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
 

विज्ञापन
NEET Paper Leak: Congress Protests in Bhopal; Party Workers Take to the Streets with Torches, Demanding Educat
मशाल जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर शनिवार को राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने टीन शेड से रोशनपुरा चौराहे तक मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। जुलूस में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को घेरते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पेपर लीक बंद करो,युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो और शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए गए।
विज्ञापन




पेपर लीक से युवाओं में निराशा
प्रदर्शन के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि लगातार भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आने से युवाओं का भरोसा टूट रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में असफल रही है। पटवारी ने कहा कि लाखों छात्र वर्षों तक मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनके सपनों पर चोट पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता दीप्ति सिंह ने कहा कि परीक्षा रद्द होने का मानसिक असर छात्रों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई छात्र तनाव में हैं और सरकार को इस पूरे मामले में जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक परीक्षा एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-फिर सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी, DPI में किया प्रदर्शन, युवती की बिगड़ी तबीयत

लाखों छात्रों पर पड़ा असर
नीट यूजी परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 23 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद मामला चर्चा में आया और बाद में परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं की गई तो पार्टी आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed