सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Mastermind of Narcotic Cough Syrup Syndicate Arrested, ₹20,000 Reward Accused Nabbed in Kerala

Bhopal News: नशीले कफ सिरप सिंडिकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, केरल से दबोचा गया 20 हजार का इनामी आरोपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सार

नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एसटीएफ ने अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर कफ सिरप की अवैध रिपैकिंग कर प्रदेश के कई जिलों में सप्लाई करने का आरोप है।

Bhopal News: Mastermind of Narcotic Cough Syrup Syndicate Arrested, ₹20,000 Reward Accused Nabbed in Kerala
नशीले कफ सिरप का इनामी आरोपी हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल की है। कफ सिरप की अवैध रिफिलिंग और रिपैकिंग कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना राहुल कुशवाह को एसटीएफ ने केरल के तिरुवनंतपुरम से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।



गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने राहुल कुशवाह को 27 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, वहीं इस नेटवर्क से जुड़े छह अन्य आरोपियों को भी जेल से दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ अब सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर नेटवर्क की पूरी परतें खोलने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल में छापेमारी, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार
एसटीएफ ने 29 मई को भोपाल की पटेल सिटी स्थित एक मकान पर छापा मारकर आनरेक्स कफ सिरप की 49,920 बोतलें जब्त की थीं। इस कार्रवाई में तीन नाबालिगों सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर अगले दिन मुबारकपुर क्षेत्र से ऑफ-कफ सिरप की 23,125 बोतलें भी बरामद की गईं। अब तक इस मामले में कुल 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Omkareshwar News: ओंकारेश्वर-ममलेश्वर को जोड़ने वाला झूला पुल बंद, लोडिंग तार की कड़ी टूटने से गेट पर लगा ताला

डमी फर्मों के जरिए चल रहा था नेटवर्क
जांच में सामने आया कि इस अवैध कारोबार का संचालन राहुल कुशवाह कर रहा था। उसने पुलिस और प्रशासन से बचने के लिए अपने सहयोगियों के नाम पर डमी फर्में बना रखी थीं। आरोपी ने अर्जुन मालवीय के दस्तावेजों का उपयोग कर अर्जुन ट्रेडर्स नाम से फर्म बनाई थी, जबकि बालकृष्ण प्रजापति के नाम पर मंडीदीप में विंग्स लाइफ रेमेडीज नामक फर्म संचालित की जा रही थी। एसटीएफ अर्जुन मालवीय और बालकृष्ण प्रजापति को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बिना बैच नंबर और एक्सपायरी के हो रही थी रिपैकिंग
एसटीएफ के अनुसार राहुल दिल्ली से आनरेक्स और हरिद्वार से ऑफ-कफ सिरप की बड़ी खेप मंगवाता था। इसके बाद डमी फर्मों के माध्यम से सिरप की रिफिलिंग और रिपैकिंग की जाती थी। बोतलों पर ऐसे नए लेबल लगाए जाते थे, जिन पर न तो बैच नंबर दर्ज होता था और न ही एक्सपायरी डेट। इसके बाद मालवाहक वाहनों के जरिए इन सिरपों की सप्लाई सतना, रीवा, विंध्य क्षेत्र सहित प्रदेश के कई ग्रामीण जिलों में की जाती थी।

पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार राहुल कुशवाह वर्ष 2020 में भी प्रतिबंधित कफ सिरप से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इसके बावजूद उसने दोबारा अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया और कारोबार को कई राज्यों तक फैला दिया। एसटीएफ का मानना है कि राहुल से पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed