पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Railway changes in July: 6 trains cancelled, routes of 34 trains to be altered, and 10 additional trips for th

जुलाई में रेलवे का बदलाव: 6 ट्रेनें रद्द, 34 ट्रेनों के रूट बदलेंगे, हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल के बढ़े 10 फेरे

Tue, 30 Jun 2026 06:01 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 30 Jun 2026 06:01 PM IST
सार

जुलाई में पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के 10 अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। वहीं, ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते 6 ट्रेनें रद्द, 34 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें।

विज्ञापन
Railway changes in July: 6 trains cancelled, routes of 34 trains to be altered, and 10 additional trips for th
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुलाई में रेल यात्रियों को राहत और परेशानी दोनों का सामना करना पड़ेगा। पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हैदराबाद डेक्कन-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के संचालन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं, झांसी मंडल के ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 6 ट्रेनें निरस्त, 34 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन और कुछ ट्रेनों को नियंत्रित गति (रेगुलेट) से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल को मिला विस्तार
रेलवे ने गाड़ी संख्या 07075 हैदराबाद डेक्कन-गोरखपुर स्पेशल का संचालन 3, 10, 17, 24 और 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इसी तरह 07076 गोरखपुर-हैदराबाद डेक्कन स्पेशल 5, 12, 19, 26 जुलाई और 2 अगस्त तक चलेगी। दोनों ट्रेनों के 5-5 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। यह ट्रेन इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों से होकर गुजरती है, जिससे भोपाल मंडल के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


एक महीने चलेगा यार्ड रिमॉडलिंग कार्य
रेलवे के अनुसार ललितपुर स्टेशन पर 1 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, इंटरलॉकिंग और पोस्ट-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के रूट और संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एफआईआर पर क्रिकेटर शशांक सिंह की सफाई, बोले- किसी को बंधक नहीं बनाया, आरोप पूरी तरह गलत



ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

यार्ड रिमॉडलिंग के चलते जुलाई में भोपाल-खजुराहो एक्सप्रेस, बीना-ललितपुर पैसेंजर, लखनऊ सिटी-एसएमवीटी बेंगलुरु, हुबली-योग नगरी ऋषिकेश समेत कुल 6 ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी।

34 ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
इस दौरान 34 एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन, तिरुपति-जम्मूतवी, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन, हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन, विशाखापट्टनम-नई दिल्ली, चेन्नई-नई दिल्ली, नई दिल्ली-हैदराबाद, अमृतसर-बिलासपुर, डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज, अहमदाबाद-सहरसा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-मानसून की रफ्तार थमी, लेकिन बारिश का दौर जारी, आज 50 जिलों में अलर्ट, 2 जुलाई से नया सिस्टम


कुछ ट्रेनों को किया जाएगा रेगुलेट
रेलवे ने बताया कि रूट बदलने के अलावा कुछ ट्रेनों को झांसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर निर्धारित समय तक रोककर (रेगुलेट) भी चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान देरी का सामना करना पड़ सकता है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले एनटीईएस या रेल मदद (139) के माध्यम से ट्रेन की अद्यतन स्थिति और समय-सारिणी की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed