{"_id":"62fa74a4b880ae5d174f268a","slug":"rain-in-mp-13-gates-of-bargi-dam-opened-all-gates-of-tawa-open-school-holidays-in-narmadapuram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rain in MP: बरगी बांध के 13 गेट खोले, तवा के सभी गेट खुले, नर्मदापुरम में स्कूलों में छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain in MP: बरगी बांध के 13 गेट खोले, तवा के सभी गेट खुले, नर्मदापुरम में स्कूलों में छुट्टी
Mon, 15 Aug 2022 10:53 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 15 Aug 2022 10:53 PM IST
सार
बरगी डैम के 21 में से 13 गेट दोपहर तीन बजे खोले गए हैं। इससे करीब 3000 क्यूमेक पानी बहाया जा रहा है।
विज्ञापन
बरगी बांध के 13 गेट खोलकर पानी बहाया जा रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। इन इलाकों से जुड़े कई बांध में लगातार पानी बढ़ रहा है। कई बांधों के गेट खोल गए हैं।
कलियासोत डैम के गेट खोल जाने के बाद लोग पानी देखने पहुंच रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
तवा डैम के 13 में से 13 गेट खोलकर 8610 क्यूमेक पानी बहाया जा रहै है। बारना के 8 में से 6 गेट खुले हैं। जिससे 1700 क्यूमेक डिस्चार्ज किया जा रहा है। उक्त बांधों के डिस्चार्ज से तथा नर्मदा बेसिन में हो रही तेज बारिश के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए होशंगाबाद, हरदा, नरसिंहपुर, देवास, रायसेन, सिहोर, बड़वानी ज़िलों को पर्याप्त सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर कलियासोत डेम के 10 गेट खोले गए हैं। सीजन में 8वीं बार गेट खोले गए हैं। भदभदा डेम के गेट खोलने से जल स्तर बढ़ा है। बड़ी संख्या मे लोग परिवार के साथ बांधों को देखने पहुंच रहे हैं।
नर्मदापुरम में बारिश से स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि जिले में बीते 48 घंटों से लगातार तेज बारिश हो रही है। नर्मदापुरम के विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्त संचालिय शासकीय, अशासकीय, नवोदय, सीबीएसई, केंद्रीय बोर्ड से संबद्ध समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, हायर सेकेंडरी स्कूलों में 16 अगस्त को अवकाश घोषित किया जाता है।

उमरिया जिले के डैम के गेट भी खोले गए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
उमरिया के जुहला डैम के दो गेट खोले
उमरिया जिले में लगातार बारिश के बाद जुहला डैम के दो गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है। जिसको देखने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। पाली विकासखंड के मंगठार में सोमवार को संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जुमला डैम में लगातार बारिश के बाद दो गेट खोल कर पानी को छोड़ा गया है। प्रबंधन के अधिकारी कर्मचारी भी गेट खोलने और पानी छोड़ने की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सुरक्षा अधिकारी एसपी साहू ने बताया कि पिछले साल अभी तक सभी गेट खोल दिए जाते थे। लेकिन इस बार पानी नहीं बरसा तो दो ही गेट खोले गए हैं।