{"_id":"6a2e62b629e303b479061424","slug":"rajya-sabha-election-row-congress-to-launch-a-phased-agitation-against-the-election-commission-across-the-sta-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव विवाद: कांग्रेस का कल से प्रदेशभर में शुरू होगा चुनाव आयोग के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन,निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव विवाद: कांग्रेस का कल से प्रदेशभर में शुरू होगा चुनाव आयोग के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन,निर्देश जारी
Sun, 14 Jun 2026 01:49 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:49 PM IST
सार
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद प्रदेश की राजनीति में विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कांग्रेस अब इस मुद्दे को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी। 15 जून को युवा कांग्रेस, 16 जून को एनएसयूआई और 17 जून को महिला कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग और भाजपा पर हमलावर है। विधानसभा से लेकर चुनाव आयोग कार्यालय और दिल्ली तक विरोध दर्ज कराने के बाद अब पार्टी ने आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्वरूप देने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार 15 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर युवा कांग्रेस चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा तथा जिला कलेक्टरों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
नामांकन निरस्त होने के बाद बढ़ा राजनीतिक संघर्ष
कांग्रेस का आरोप है कि राज्यसभा चुनाव में उसकी अधिकृत उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन नियमों और लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत निरस्त किया गया। पार्टी इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला बता रही है। नामांकन निरस्त होने के बाद से कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। चुनाव आयोग के समक्ष धरना, भाजपा के खिलाफ नारेबाजी और दिल्ली में राष्ट्रपति से मिलने की घोषणा जैसे कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं।
कांग्रेस संगठन ने जारी किए निर्देश
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राज्यसभा चुनाव में हुई कथित बेईमानी और पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से पूरे देश में संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह लगा है। पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशों का उल्लेख करते हुए मोर्चा संगठनों को जिला स्तर पर भाजपा कार्यालयों का घेराव और पुतला दहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-एआई तकनीक से पहले मिलेगी खतरे की चेतावनी; 38 लाख घरों का सर्वे
15 जून को युवा कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के नेतृत्व में सभी जिला इकाइयों को आंदोलन की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता 15 जून को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेंगे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। कांग्रेस का कहना है कि ज्ञापन के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने और पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की जाएगी।
यह भी पढ़ें-मासूम को लगा दिया फॉर्मेलिन इंजेक्शन, मौत के बाद दो नर्सों पर FIR की गई दर्ज
तीन दिन चलेगा चरणबद्ध आंदोलन
15 जून : मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस का प्रदर्शन।
16 जून : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का प्रदर्शन।
17 जून : मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का प्रदर्शन।