पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Seven collectors changed, Kumar Purushottam the new District Magistrate of Ujjain

IAS Transfer: सात कलेक्टर बदले, कुमार पुरुषोत्तम उज्जैन के नए जिलाधीश, आशीष सिंह बने सड़क विकास निगम एमडी

Sun, 29 Jan 2023 11:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 29 Jan 2023 11:48 PM IST
सार

देर रात जारी हुए आदेश में ग्वालियर, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, अनूपपुर, सिवनी और शिवपुरी जिला के कलेक्टर को बदला है। 

विज्ञापन
Seven collectors changed, Kumar Purushottam the new District Magistrate of Ujjain
सात जिला कलेक्टर का प्रभाव बदला है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के पहले शिवराज सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए ग्वालियर, उज्जैन सहित सात जिला कलेक्टर का प्रभाव बदला है। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह की जगह खरगोन में कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम लेंगे।  केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में नए कलेक्टर शिवपुरी जिले से अक्षय कुमार सिंह को लाया गया है। 
विज्ञापन


देर रात जारी हुए आदेश में ग्वालियर, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, अनूपपुर, सिवनी और शिवपुरी जिला के कलेक्टर को बदला है। महाकाल की नगरी उज्जैन में कलेक्टर आशीष सिंह के स्थान पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बस की पसंद माने जाने वाले खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को मौका दिया गया है। बड़वानी के कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को खरगोन कलेक्टर बनाया गया है। जबलपुर नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ को अनूपपुर कलेक्टर बनाया गया है। सागर जिला पंचायत के सीईओ क्षितिज सिंघल को सिवनी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा को मंत्रालय में उप सचिव बनाया है। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह विक्रम को अपर सचिव मुख्यमंत्री तथा उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed