सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Seven Months After Love Marriage, Young Man Commits Suicide; Claims in Video

Bhopal News: प्रेम-विवाह के सात महीने बाद युवक ने दी जान, वीडियो बनाकर पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक ने होटल में आत्महत्या कर ली। उसने पहले वीडियो पोस्ट कर पत्नी और ससुराल पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Seven Months After Love Marriage, Young Man Commits Suicide; Claims in Video
पत्नी के साथ विकास - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में 28 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विकास हिरवे, निवासी हबीबगंज थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। उसने करीब सात माह पहले स्नेहा सोलंकी के साथ प्रेम-विवाह किया था। युवक द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में उसने बताया कि शादी के शुरुआती कुछ महीने सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा और आए दिन विवाद होने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में युवक ने आरोप लगाया कि करीब दस दिन पहले उसकी पत्नी घर के जरूरी दस्तावेज, आभूषण और अन्य कीमती सामान अपने मायके भेजने लगी। पूछने पर वह विवाद करने लगती थी। उसने यह भी कहा कि उसकी दादी सास उसे इस तरह का व्यवहार करने के लिए उकसाती थीं। युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया।


पढ़ें: विवाद के बाद महिला एसीपी के लापता पति राजस्थान में मिले, सरकारी गाड़ी लेकर निकले थे; पुलिस ने ढूंढा

होटल में किराये पर कमरा लेकर की आत्महत्या
शाहपुरा पुलिस के मुताबिक, विकास शनिवार देर रात एक होटल पहुंचा था और एक दिन के लिए कमरा बुक किया था। उसी कमरे में उसने यह कदम उठाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो की भी जांच कर रही है।

घटना के बाद मृतक की पत्नी मायके चली गई है। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया, लेकिन फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं बताई गई। पुलिस का कहना है कि युवक घटना से पहले तक सोशल मीडिया पर सक्रिय था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed