सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Speeding Car Crashes into Tractor-Trolley; Three Dead, Including Sarpanch's Son

भोपाल में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत; चाय पीने के लिए निकले थे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Accident News: भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Speeding Car Crashes into Tractor-Trolley; Three Dead, Including Sarpanch's Son
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार कार के ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस जाने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को कार की बॉडी काटनी पड़ी।

Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, रेखा मेहर चंदेरी ग्राम पंचायत की सरपंच हैं और उनके पति गुलाब मेहर पंचायत सचिव हैं। हादसे में उनके बेटे हर्ष मेहर की मौके पर ही मौत हो गई। हर्ष अपने चाचा के बेटे सतीश मेहर, दोस्त लकी अहिरवार और गब्बर के साथ मंगलवार रात करीब 11:30 बजे चाय पीने के लिए निपानिया जाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान उनकी कार आगे चल रहे भूसे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: हरदा में RTI कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, 10 नकाबपोशों ने हाईवे पर घेरकर पीटा; हाथ-पैर टूटे

ट्रॉली की एक हेडलाइट बनी मौत की वजह
हादसे में हर्ष मेहर, सतीश मेहर और लकी अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गब्बर गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। ईटखेड़ी थाना प्रभारी आशीष सप्रे के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे पीछे से आ रही कार के चालक को वाहन का सही अंदाजा नहीं लग सका।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed