फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The period of heavy rains stopped in Madhya Pradesh, Know how the weather will be today

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में थमा भारी बारिश का दौर, लोगों ने ली राहत की सांस, बेहतर हो रहे हालात

Tue, 02 Aug 2022 02:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 02 Aug 2022 02:20 PM IST
सार

मौसम विभाग ने रीवा, शहडोल, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों तथा छिंदवाड़ा एवं बैतूल जिले में मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रीवा, सागर, भोपाल, इंदौर, चंबल, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
The period of heavy rains stopped in Madhya Pradesh, Know how the weather will be today
मध्यप्रदेश में फिलहाल भारी बारिश नहीं होगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में फिलहाल भारी बारिश का दौर थम गया है। बीते काफी दिनों से जारी तेज बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में हालात खराब हो गए थे, लेकिन फिलहाल प्रदेश में किसी भी सिस्टम के सक्रिय ने होने के चलते बारिश का दौर थम गया है। केवल कुछ ही जिलों में मध्यम से लेकर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। बारिश थमने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है। ग्रामीण इलाकों में अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। नदी नाले उफान पर थे लेकिन बारिश के थमने से जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है।
विज्ञापन


बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, रीवा, जबलपुर, सागर, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। जबकि नर्मदापुरम और चंबल संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहा। सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान राजधानी भोपाल में अधिकतम 30.9 और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में रीवा, शहडोल, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों तथा छिंदवाड़ा एवं बैतूल जिले में मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर संभाग के कुछ स्थानों पर तथा रीवा, सागर, भोपाल, इंदौर, चंबल, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed