सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Uproar in women's reservation special session: Congress walks out amid debate on resolution, ruling party call

महिला आरक्षण विशेष सत्र में हंगामा: संकल्प पर बहस के बीच कांग्रेस का वॉकआउट, सत्ता पक्ष ने बताया ऐतिहासिक पहल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 27 Apr 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण को लेकर लाए गए शासकीय संकल्प पर सोमवार को जमकर बहस हुई। सरकार ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया, जबकि कांग्रेस ने तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

Uproar in women's reservation special session: Congress walks out amid debate on resolution, ruling party call
मध्य प्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष, सीएम, नेता प्रतिपक्ष और अन्य मंत्री और विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सदन में नारी शक्ति वंदन से जुड़ा संकल्प प्रस्तुत करते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस द्वारा लाए गए अशासकीय संकल्प पर चर्चा कराने की मांग की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी पक्ष के विचार सुनने के बाद कहा कि इस संबंध में सभी के विचार सामने आए। जब किसी पहले से निश्चित विषय पर विशेष सत्र बुलाया जाता है, विशेष सत्र में संकल्प प्रस्ताव आए या किसी अन्य विषय पर चर्चा केंद्रित हो तो उससे संबंधित कोई दूसरा अशासकीय संकल्प नहीं आ सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। उसमें संशोधन को प्रस्ताव को स्वीकार किया जाता है और अशासकीय संकल्प को अस्वीकार किया जाता है। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि हम तो महिला आरक्षण आज से लागू करने की बात कह रहे हैं। हमारा अशासकीय संकल्प का विषय अलग है। परिसीमन कब होगा, जनगणना कब होगी। उन्होंने कहा कि इसे अस्वीकार करना महिलाओं का अपमान है। हम सदन से वॉकआउट करते हैं।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP: महिला आरक्षण पर घमासान, कांग्रेस ने तत्काल 33% आरक्षण की उठाई मांग, भाजपा ने रखा ‘नारी शक्ति वंदन’ संकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने दर्शक दीर्घा से देखी कार्यवाही
विशेष सत्र को लेकर महिलाओं में भी खास उत्साह दिखाई दिया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं विधानसभा पहुंचीं और दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और अन्य महिला प्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद रहीं। महिला आरक्षण को लेकर हुए इस विशेष सत्र ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि सदन में पारित संकल्प के बाद आगे क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं। 

ये भी पढ़ें-  MP: 'महिलाएं 2000 वर्षों से पैरों की जूती', बरैया के बयान से सदन में हंगामा, CM बोले- आप कहना क्या चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed