Bhopal: यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक से 53 लाख की ठगी, क्रिप्टो निवेश के नाम पर जालसाजों ने लगाया चूना
भोपाल में UPSC अभ्यर्थी से क्रिप्टो निवेश के नाम पर 53.10 लाख रुपये की ठगी हुई। जालसाजों ने मुनाफे का लालच देकर पैसा ऐंठा, बाद में वेबसाइट बंद कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगों की जांच शुरू की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में रहने वाले एक यूपीएससी अभ्यर्थी के साथ क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 53 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने 10 प्रतिशत तक मुनाफे का लालच देकर युवक को अपने जाल में फंसा लिया और धीरे-धीरे बड़ी रकम हड़प ली।
पुलिस के अनुसार, भगवान परिसर निवासी प्रखर दुबे (25), जो मूल रूप से नरसिंहपुर जिले के हीरापुर भठेरा गांव के रहने वाले हैं, भोपाल में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। 28 अक्टूबर 2025 को उन्हें एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिप्टो निवेश से जुड़ी जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने बताए गए लिंक के माध्यम से एक डीमैट अकाउंट खुलवाया और निवेश शुरू किया।
शुरुआत में जालसाजों ने उन्हें निवेश पर अच्छा मुनाफा दिखाया, जिससे उनका भरोसा बढ़ता गया। आरोपियों ने लगातार मैसेज और ऑनलाइन संपर्क के जरिए उन्हें अधिक निवेश के लिए प्रेरित किया। इस झांसे में आकर प्रखर ने 21 नवंबर 2025 तक अलग-अलग किस्तों में आरटीजीएस और अन्य ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 53 लाख 10 हजार रुपये निवेश कर दिए।
पढे़ं: खजुराहो में 46 डिग्री पारा, कई शहरों में 44 डिग्री के पार,दिन-रात दोनों झुलसा रहा
हालांकि, बड़ी रकम जमा होने के बाद अचानक संबंधित वेबसाइट बंद हो गई और आरोपियों से संपर्क भी टूट गया। जब निवेश की गई राशि वापस नहीं मिली और कोई जवाब नहीं आया, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने इस मामले में ई-एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों और साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की पड़ताल की जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके और ठगी की रकम का पता लगाया जा सके। यह पहला मामला नहीं है; इससे पहले भी निवेश के नाम पर कई लोगों को इसी तरह ठगी का शिकार बनाया जा चुका है।

कमेंट
कमेंट X