{"_id":"6939265b2633ccc3b10a1776","slug":"khajuraho-sdm-s-video-goes-viral-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मां की कसम कहते ही खुल गया खजुराहो का जाम, ADM का वीडियो वायरल; दोषियों पर सख्त कार्रवाई का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मां की कसम कहते ही खुल गया खजुराहो का जाम, ADM का वीडियो वायरल; दोषियों पर सख्त कार्रवाई का वादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार
खजुराहो में जहरीले भोजन से हुई मौतों के विरोध में लगे जाम को छतरपुर एडीएम मिलिंद नागदेवे द्वारा परिजनों के सामने 'मां की कसम' खाकर कार्रवाई का भरोसा देने के बाद हटाया गया। वीडियो वायरल होने से मामला चर्चा में है।
आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छतरपुर स्थित खजुराहो में जहरीला भोजन खाने से हुई मौतों के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। प्रशासन की ओर से घंटों समझाइश देने के बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं मान रहे थे। हालात तब बदले जब मौके पर पहुंचे छतरपुर एडीएम मिलिंद नागदेवे ने मृतकों के परिजनों के सामने 'मां की कसम' खाकर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। बता दें इस मामले में चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 8 से 9 लोगों का इलाज जारी है।
छतरपुर एडीएम मिलिंद नागदेवे की यह अपील सुनते ही भीड़ धीरे-धीरे शांत होने लगी और अंततः जाम खुलवा लिया गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
'किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा'
वीडियो में एडीएम परिजनों से हाथ जोड़कर यह कहते नजर आते हैं कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण और परिजन सड़क खाली करने को राज़ी हुए।
ये भी पढ़ें- MP: सागर-झांसी NH 44 पर बड़ा सड़क हादसा, BDS के चार जवानों की मौत; कंटेनर से पुलिस वाहन की हुई थी टक्कर
'ढिलाई हुई तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे'
घटना के बाद क्षेत्र में इस बात की चर्चा है कि जाम खुलवाने के लिए एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को ‘मां की कसम’ जैसा कदम उठाना पड़ा। वहीं, परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई में ढिलाई हुई तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X