{"_id":"69d1ced80188fcac490a2dfa","slug":"mp-naugaon-bundelkhand-heavy-rain-hailstorm-alert-chhatarpur-mp-weather-update-news-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: बुंदेलखंड में मौसम ने बढ़ा दी चुनौतियां, ओले और आंधी से किसानों को भारी नुकसान; कई पक्षियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: बुंदेलखंड में मौसम ने बढ़ा दी चुनौतियां, ओले और आंधी से किसानों को भारी नुकसान; कई पक्षियों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi
Updated Sun, 05 Apr 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश में मौसम ने शनिवार को अचानक कहर बरपाया। प्रदेश के 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। बुंदेलखंड के नौगांव में दो घंटे के भीतर दो बार तेज बारिश और ओलावृष्टि ने आम जनजीवन को प्रभावित किया।
बारिश और ओलों ने किसानों को डाला संकट में।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश में मौसम ने शनिवार को ऐसा कहर बरपाया कि कुछ ही घंटों में हालात बदलते नजर आए। प्रदेश के 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। इसी बीच बुंदेलखंड के नौगांव में मौसम ने दो घंटे में दो बार आई आंधी और बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया।
शाम 5 बजे बारिश फिर 7:30 बजे ओले गिरे
नौगांव में शाम करीब 5 बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई। धूल के गुबार उड़ते नजर आए और 10 मिनट की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। लोगों ने राहत की सांस ली ही थी कि करीब 7:30 बजे अचानक फिर मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई और इस बार बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। करीब 15 मिनट तक चली इस बारिश ने भारी तबाही मचा दी।
ओलों की मार से पक्षियों की मौत, दिल दहला देने वाला मंजर
दूसरे दौर की ओलावृष्टि ने सबसे ज्यादा नुकसान प्रकृति को पहुंचाया। बड़ी संख्या में पक्षी ओलों की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़े। कई पक्षियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ घायल हालत में तड़पते नजर आए। यह दृश्य लोगों को झकझोर गया।
पेड़-पौधों को नुकसान, खेतों में बिखरी मेहनत
तेज हवा और ओलों की मार से पेड़ों की पत्तियां झड़ गईं और टहनियां टूटकर गिर गईं। वहीं, किसानों के खेतों में रखा भूसा पहले आंधी में उड़ गया और जो बचा, वह बारिश में भीगकर खराब हो गया। फसल कटाई के इस समय में यह नुकसान किसानों के लिए बड़ी चिंता बन गया है।
ये भी पढ़ें- Hailstorm: एमपी के इस जिले में बर्फ से ढक गईं सड़कें, तेज आंधी के साथ बारिश; ओलावृष्टि ने बढ़ाई चिंता तस्वीरें
प्रदेश में अलर्ट, सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम सक्रिय हैं, जिससे मौसम अस्थिर बना हुआ है। भोपाल, ग्वालियर समेत 45 जिलों में अगले 24 घंटे में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
10 अप्रैल के बाद तपेगा मध्य प्रदेश
मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 अप्रैल तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ते ही गर्मी तेजी से बढ़ेगी। 15 अप्रैल तक तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच सकता है, यानी राहत के बाद भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X