फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Doli woke up four months ago, now arises: Newlywed Ankita's suspicious death, family alleges harassment

चार माह पहले उठी थी डोली, अब उठी अर्थी: नवविवाहिता अंकिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष का प्रताड़ना का आरोप

Fri, 17 Jul 2026 06:08 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 06:08 PM IST
सार

अमरवाड़ा में शादी के चार महीने बाद नवविवाहिता अंकिता पवार की जहर सेवन से इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Doli woke up four months ago, now arises: Newlywed Ankita's suspicious death, family alleges harassment
नवविवाहिता अंकिता की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के महज चार महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अमरवाड़ा के केकड़ा निवासी अंकिता पवार की बुधवार देर रात जहर के सेवन के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया। परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अंकिता पवार का विवाह चार माह पहले सांवरी के पटनिया निवासी आकाश पवार के साथ सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। बुधवार रात अंकिता द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने की सूचना मिलने पर उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कथावाचक और ढोलक वादक को अंतिम सांस तक जेल की सजा, 16 साल की नाबालिग से किया था सामूहिक दुष्कर्म

मौत से पहले परिजनों को किया था फोन
मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही अंकिता को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि बुधवार शाम अंकिता ने फोन कर घर में हुए विवाद की जानकारी दी थी। इसके कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जब तक परिजन अस्पताल पहुंचे, उसकी हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


अस्पताल में बढ़ा तनाव, पति मौके से हुआ फरार
अंकिता की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की मौत सामान्य नहीं है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इसी दौरान हंगामे की आशंका के बीच मृतका का पति मौके से चला गया।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच
पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों के आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed