{"_id":"6a4d012d928893d3870a2a54","slug":"eows-major-action-in-sausar-mla-vijay-chaures-alleged-scam-related-to-voluntary-donation-fund-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4475943-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा में बड़ा एक्शन: विधायक निधि में गड़बड़ी की जांच, सौसर पहुंची EOW टीम ने खंगाले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा में बड़ा एक्शन: विधायक निधि में गड़बड़ी की जांच, सौसर पहुंची EOW टीम ने खंगाले दस्तावेज
Tue, 07 Jul 2026 07:49 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:49 PM IST
सार
फिलहाल EOW की जांच जारी है। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायतों में कितना तथ्य है, किन बिंदुओं पर अनियमितता मिली है और आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के सौसर में मंगलवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम की कार्रवाई से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई। EOW की टीम ने विधायक विजय चौरे की स्वेच्छानुदान निधि से जुड़े कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में सौसर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। टीम सुबह से ही मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने के साथ संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, विधायक स्वेच्छानुदान निधि से किए गए कुछ भुगतान और उनके उपयोग को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर EOW ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए सौसर में दबिश दी है। टीम मामले से जुड़े रिकॉर्ड, भुगतान संबंधी दस्तावेज और अन्य वित्तीय जानकारी का बारीकी से परीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
कई बिंदुओं पर चल रही पड़ताल
जानकारी के मुताबिक जांच अधिकारी निधि के आवंटन, राशि के उपयोग, लाभार्थियों और भुगतान प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों का मिलान कर रहे हैं। इसके अलावा संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पूरी गोपनीयता बरती जा रही है और टीम फिलहाल मीडिया से भी दूरी बनाए हुए है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने नहीं दी आधिकारिक जानकारी
हालांकि EOW की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक प्रेस नोट या बयान जारी नहीं किया गया है। टीम ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि जांच किस स्तर तक पहुंची है और किन-किन लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पढ़ें: ओंकारेश्वर में प्रोटोकॉल दर्शन के नाम पर वसूली, 11 श्रद्धालुओं से 13,200 रुपये लेने का आरोप
दिनभर बनी रही चर्चाओं का बाजार
EOW की कार्रवाई की खबर फैलते ही सौसर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। राजनीतिक गलियारों में भी इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। स्थानीय लोग भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
जांच के बाद ही होगी स्थिति स्पष्ट
फिलहाल EOW की जांच जारी है। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायतों में कितना तथ्य है, किन बिंदुओं पर अनियमितता मिली है और आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
