{"_id":"698c13b29e8b75698c029229","slug":"robbery-of-lakhs-at-gunpoint-from-trader-accused-flee-after-assault-damoh-news-c-1-1-noi1513-3938744-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: कट्टे के बल पर व्यापारी से लाखों की लूट, कुमैरिया-परसोरिया मार्ग पर वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: कट्टे के बल पर व्यापारी से लाखों की लूट, कुमैरिया-परसोरिया मार्ग पर वारदात को दिया अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार
दमोह में कुमैरिया-परसोरिया मार्ग पर बदमाशों ने व्यापारी राजा सिंधी से कट्टे की नोक पर करीब सात लाख रुपये लूट लिए। मारपीट में घायल व्यापारी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने घेराबंदी कर जांच शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
घायल व्यापारी को लाया गया अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दमोह जिले में बेखौफ बदमाशों ने कट्टे की नोक पर बड़ी लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात दमोह के व्यापारी राजा सिंधी के साथ कुमैरिया-परसोरिया के पास अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।
बता दें कि व्यापारी गढ़ाकोटा क्षेत्र से वसूली कर दोपहिया वाहन से दमोह लौट रहे थे। तभी रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोककर कट्टे से डराया और मारपीट कर नकदी लूट ली। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लूटी गई रकम सात लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात के दौरान व्यापारी को चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मौजूद डॉक्टर ने उनका इलाज शुरू करते हुए हालत फिलहाल स्थिर बताई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में सीएसपी एच.आर. पांडे, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा, सागर नाका चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, सब इंस्पेक्टर विक्रम दांगी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
सीएसपी एच.आर. पांडे स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, वहीं पीड़ित व्यापारी के बयान के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच में लूट को सुनियोजित बताया जा रहा है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को वसूली की जानकारी पहले से थी। इस वारदात के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वही पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X