सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh-Jabalpur Highway Crash: Rice Truck Hits Pilgrims Pickup

Damoh: दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दर्शनार्थियों से भरी पिकअप क्षतिग्रस्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 02:54 PM IST
Damoh-Jabalpur Highway Crash: Rice Truck Hits Pilgrims Pickup
दमोह–जबलपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फाल्को नाला मंदिर के सामने तेज रफ्तार चावल से लदे ट्रक ने दर्शनार्थियों से भरी पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित दर्जनभर से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन गोसलपुर (जबलपुर) से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बांदकपुर दर्शन के लिए रवाना हुआ था। वाहन में करीब दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे। फाल्को नाला मंदिर के सामने पिकअप पहले से सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई थी। उसी दौरान दमोह की ओर से आ रहा चावल से लदा ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पिकअप से जा भिड़ा, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू
हादसे की सूचना मिलते ही जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान एवं सिग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को 108 एंबुलेंस एवं निजी वाहनों की सहायता से कटंगी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों का इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पढ़ें: नकली नोटों का लालच देकर महिला से जेवरात ठगे, दो जालसाज फरार; पुलिस तलाश में जुटी

आधे घंटे तक हाईवे रहा पूरी तरह जाम
दुर्घटना के बाद दमोह–जबलपुर स्टेट हाईवे पर भारी अव्यवस्था फैल गई। क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर आ जाने से करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से ट्रक और पिकअप को हटवाकर मार्ग को वन-वे किया गया, जिसके बाद करीब एक घंटे में यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और भारी ट्रक के बीच हुई इस टक्कर ने एक बार फिर दमोह–जबलपुर स्टेट हाईवे पर यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के बाद हिंसा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार; उपद्रव में 30 नामजद, 200 अज्ञात के खिलाफ FIR

09 Feb 2026

Shahdol News: शहर की चौपाटी के पास चलती लग्जरी कार में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

09 Feb 2026

Ujjain News: वेब सीरीज की सफलता के लिए टीम के साथ एकता कपूर पहुंचीं महाकाल की शरण, बोलीं- आत्मा को मिली शांति

09 Feb 2026

Ujjain Mahakal: भस्म आरती में सेहरे की कलंगी से सजे बाबा महाकाल, दूल्हा स्वरूप में नजर आए

09 Feb 2026

कानपुर: एनआईसीयू वार्ड में आग लगने से नवजात की मौत

08 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: बस को बचाने के चक्कर में डिवाइडर फांद कर पलटा हाईवा, हाईवे पर लगा जाम

08 Feb 2026

VIDEO: ऑयल मिल कारोबारी ने खुद को मारी गोली, कार में मिली खून से लथपथ लाश; जांच में जुटी पुलिस

08 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: स्कॉर्पियों कार सवार दबंगों द्वारा युवक से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

08 Feb 2026

Meerut: ईंटों से भरे डंपर ने कार में मारी टक्कर, बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

08 Feb 2026

Meerut: स्कॉर्पियों कार सवार बदमाशों ने युवक को गिरा-गिराकर लात-घुसों से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

08 Feb 2026

Saharanpur: प्रॉपर्टी के विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की हत्या

08 Feb 2026

Meerut: मवाना थाने के बंद कमरे में दर्ज हुए महिला सिपाही के बयान, पत्रकारों को भी थाने में नहीं दिया गया प्रवेश

08 Feb 2026

Meerut: आठ घंटे में अपहृत महिला सिपाही को पुलिस ने किया बरामद, बयान हुए दर्ज

08 Feb 2026

Meerut: सेवा भारती द्वारा आयोजित मानदेय कार्यक्रम हुआ संपन्न

08 Feb 2026

Meerut: सांसद खेल महोत्सव का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

08 Feb 2026

Meerut: शीलकुंज में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन, सनातन संस्कृति को लेकर किया जागरूक

08 Feb 2026

फरीदाबाद की सौम्या भारद्वाज ने जीता स्वर्ण पदक

08 Feb 2026

जूही लाल काॅलोनी का तालाब पाट कर किए जा रहे कब्जे, जनता ही जनार्दन शिविर में लोगों ने महापौर से की शिकायत

08 Feb 2026

Raebareli: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार ने युवतियों-किशोरियों को रौंदा...चार की मौत

08 Feb 2026

कानपुर: नन्हे कलाकारों की नृत्य-संगीत प्रस्तुतियों ने यात्रियों का दिल जीता

08 Feb 2026

UP Politics: सपा ने तैयार किया 2027 विधानसभा चुनाव का प्लान, Akhilesh दादरी से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

08 Feb 2026

पनकी के एमआईजी अंजनी पार्क मंदिर में खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

08 Feb 2026

रायबरेली में हादसे में चार युवतियों की मौत... तीन घायल, डीएम-एसपी ने जाना घायलों का हाल

08 Feb 2026

सुल्तानपुर में डीजे पर चढ़कर वीडियो बना रहा था युवक, एचटी लाइन के तार से छूने से मौत; साथी झुलसा

08 Feb 2026

महाशिवरात्रि : शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू, सज रहा बाबा का भव्य दरबार

08 Feb 2026

वैक्सीन कोल्ड चेन में मशीनों में धूल जमा होने पर सीएमओ ने लगाई फटकार

08 Feb 2026

पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोद डाली, नहीं कराई मरम्मत

08 Feb 2026

कोटा बिल्डिंग हादसा: एफएसएल जांच शुरू, भवन मालिक व नॉनवेज शॉप संचालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

08 Feb 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 08 फरवरी 2026 | UP Ki Baat | UP News

08 Feb 2026

महिला डॉक्टरों ने लगाए चौके-छक्के, रस्साकसी में दिखाया दमखम; मिला सम्मान

08 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed