पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   datia-bypoll-2026-election-commission-schedule BJP Vs Congress

दतिया उपचुनाव: अधिसूचना जारी, आज से नामांकन शुरू, 13 जुलाई तक भरे जाएंगे पर्चे

Mon, 06 Jul 2026 10:53 AM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Mon, 06 Jul 2026 10:53 AM IST
सार

भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आज से 13 जुलाई तक नामांकन पत्र उम्मीदवार दाखिल कर सकेंगे।

विज्ञापन
datia-bypoll-2026-election-commission-schedule BJP Vs Congress
दतिया विधानसभा उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी प्रक्रिया का औपचारिक आगाज हो गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को निर्वाचन आयोग की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। हालांकि, नामांकन शुरू होने के बावजूद प्रदेश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की  स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद 16 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा, जबकि 3 अगस्त को परिणाम आएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने से रिक्त हुई सीट
दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद रिक्त हुई थी। एक आपराधिक मामले में अदालत ने उन्हें तीन वर्ष से अधिक की सजा सुनाई थी। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो वर्ष या उससे अधिक की सजा होने पर सांसद या विधायक की सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है। इसी आधार पर मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त करने की अधिसूचना जारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: साइकिल पर सीहोर पहुंचे जीतू पटवारी, भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर साधा निशाना, जनअभियान का ऐलान

प्रत्याशियों पर बना सस्पेंस
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। ऐसे में अब सबकी नजरें दोनों दलों की सूची पर टिकी हुई है। भाजपा में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है, जबकि कांग्रेस भी जीतने वाले चेहरे की तलाश में मंथन कर रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed