सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   FIR registered against contractors in case of collapse of the main gate under construction at Pitambara Peeth

Datia News: पीतांबरा पीठ पर निर्माणाधीन मुख्य द्वार गिरने के मामले में ठेकेदारों पर FIR, प्रबंधन से मांगा जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Fri, 21 Nov 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

दतिया के पीतांबरा शक्तिपीठ में निर्माणाधीन मुख्य द्वार के 8-12 पिलर ढहने पर कोतवाली पुलिस ने ठेकेदार कमल हिंगड़ व बीएल लोढ़ा पर FIR दर्ज कर ली है। मंदिर व्यवस्थापक की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ने तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं, वहीं प्रबंधन को नोटिस दिया गया है।

FIR registered against contractors in case of collapse of the main gate under construction at Pitambara Peeth
जांच के बाद ठेकेदार पर FIR
विज्ञापन

विस्तार

पीतांबरा पीठ के मुख्य द्वार पर निर्माणाधीन पिलर अचानक ढहने की घटना के दो दिन बाद बड़ी कार्रवाई सामने आई है। उदयपुर के ठेकेदार कमल हिंगड़ और बीएल लोढ़ा पर कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज की है। 

Trending Videos


दोनों ठेकेदार मंदिर परिसर में राजस्थानी लुक में लाल पत्थर से मुख्य द्वार का निर्माण कर रहे थे। निर्माण के दौरान हुई लापरवाही के चलते पिलर ढह गए थे, जिससे बड़ी जनहानि होने की आशंका थी। FIR मंदिर के सहायक व्यवस्थापक मनोज मुद्गल की शिकायत पर दर्ज की गई है। गुरुवार को कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कड़े शब्दों में कार्रवाई की चेतावनी दी थी। प्रशासन की चेतावनी के 24 घंटे के अंदर ही ठेकेदारों पर सीधी FIR की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अल-फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक को एमपी हाईकोर्ट से मिली राहत, महू में घर गिराने पर 15 दिन की रोक

बता दें कि बुधवार रात निर्माण कार्य के दौरान नवनिर्मित मुख्य द्वार का बड़ा हिस्सा अचानक रह गया। इसमें 12 से 8 पिलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।गनीमत यह रही है कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। काम करने वाले मजदूर अपने घर चले गए थे। उसके बाद या घटना घटी इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया। अब इस पूरी घटनाक्रम पर खुद जिले के कलेक्टर नजर बनाए हुए हैं और इस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी मांगी गई। घटना के बाद आज जिले की कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े घटनास्थल पर पहुंचे और मंदिर परिषद पहुंचकर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही इस मामले को गंभीर मानते हुए तकनीकी जांच की आदेश जारी कर दिए थे। 

वहीं एसडीएम ने पीठ प्रबंधन को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज तीन दिन में प्रस्तुत करने के लिए कहा है। वहीं कलेक्टर ने मंदिर प्रबंधन और ठेकेदार को मौके पर बुलाकर इस पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली है। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि निर्माण सामग्री, डिजाइन अप्रूवल, सुरक्षा मानकों और किसी भी तरह की चूक पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

जांच के बाद ठेकेदार पर FIR

मामले पर कलेक्टर की सीधी नजर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed