सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Encounter of the accused who raped a girl in guna

Guna News: बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अस्पताल में कराया गया भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Nov 2024 08:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Guna News: बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी। गोली लगने के बाद घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 

Encounter of the accused who raped a girl in guna
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना के म्याना इलाके में 10 साल की बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाने वाले आरोपी को रविवार की रात पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ लिया है। इलाके के केदारनाथ मंदिर के पास जंगल में जब पुलिस आरोपी का पीछा कर रही थी तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी को एक गोली पैर में लगी है और आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी का जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज किया जा रहा है।

Trending Videos


आरोपी की पहचान मुकेश जाटव निवासी गढ़लाउजारी बमोरी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि 2 नवंबर को भी आरोपी ने सिरसी थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 6 नवंबर को ऊमरी में 10 साल की बच्ची अपनी मां के साथ बाजार में मक्का बेचने आई थी।

जब शाम को मां-बेटी लौट रही थीं तो बाइक पर एक शख्स मिला। इसी ने उनसे मक्का खरीदा था। आरोपी ने महिला से कहा कि गलती से तुम्हें मक्का के 100 रुपए कम दिए हैं। बच्ची को साथ भेज दो उसे रुपए दे देता हूं। इसके बाद वह बच्ची को जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी मुकेश जाटव का बमोरी में एक केस में स्थाई वारंट था। उस पर बाइक चोरी, दुष्कर्म के प्रयास, दुष्कर्म के कुल 8 केस दर्ज हैं


आरोपी की तलाश में दो पुलिस टीम जुटी हुई थीं। रविवार को पुलिस को उसकी लोकेशन म्याना के केदारनाथ के जंगल में मिली थी। रविवार रात केदारनाथ मंदिर के पास पुलिस और आरोपी की मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने 315 बोर के कट्टे से दो फायर किए। जवाब में सिरसी थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी और म्याना थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने भी फायरिंग की। एक गोली आरोपी के पैर में लगी। बता दें कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत काफी गंभीर थी। उसके प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था। जब बच्ची को अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसकी हालत देखकर डॉक्टर भी घबरा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed