सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna: Bees suddenly attacked during wedding rituals, 20 people injured, four in critical condition

Guna: शादी की रस्में के बीच अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला, 20 लोग घायलों में चार की हालत गंभीर

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना में विवाह से संबंधित रस्में चल रही थीं। इस दौरान वर-वधू पक्ष के सैकड़ों लोग गार्डन में जमा थे। तभी अचानक छत्तों से निकलकर मधुमक्खियों ने मेहमानों को डंक मारना शुरू कर दिया। इसमें 20 लोगों घायल हुए हैं, इनमें से चार लोगों की हालत इतनी नाजुक है। 

Guna: Bees suddenly attacked during wedding rituals, 20 people injured, four in critical condition
अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए कोई लेट गया तो कोई बैठ गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

गुना में एक शादी समारोह की रस्मों के बीच तब भगदड़ मच गई, जब मधुमक्खियों ने मेहमानों पर हमला कर दिया। इसमें 20 लोगों घायल हुए हैं, इनमें से चार लोगों की हालत इतनी नाजुक है कि उन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराना पड़ा है। घटना के बाद गार्डन किराए पर लेने वाले मेजबान ने गार्डन संचालक द्वारा धमकी देने के आरोप लगाए हैं और जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हादसा उस समय हुआ जब गुना निवासी प्रमोद कुमार अग्रवाल की बेटी प्रियंका के विवाह से संबंधित रस्में चल रही थीं। इस दौरान वर-वधू पक्ष के सैकड़ों लोग गार्डन में जमा थे। तभी अचानक छत्तों से निकलकर मधुमक्खियों ने मेहमानों को डंक मारना शुरू कर दिया। मधुमक्खियों का हमला होते ही गार्डन में भगदड़ शुरू हो गई। कुछ लोग जमीन पर लेट गए, कोई एबी रोड की तरफ भागा तो अधिकांश मेहमानों ने खुद को गार्डन में स्थित हॉल और कमरों में बंद कर दिया। करीब एक घंटे तक मधुमक्खियों ने गार्डन परिसर में भिनभिनाना जारी रखा। जो लोग अपने आपको सुरक्षित नहीं कर पाए, उन्हें मधुमक्खियों ने डंक मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद विवाह आयोजकों ने स्वयं के जख्मों की परवाह न करते हुए घायल मेहमानों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। जहां चिकित्सकों ने 4 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराने की सलाह दी।

इस सनसनीखेज घटनाक्रम के बाद शादी-समारोह के मेजबान ने दावा किया है कि उन्होंने गार्डन किराए पर लेते ही संचालक को इस बारे में आगाह किया था, लेकिन उनकी बात को नजर अंदाज कर दिया। घटना के बाद भी गार्डन संचालक ने गलती मानने की बजाए उन्हें धमकाया और प्रशासन से किसी भी स्तर पर शिकायत करने की चेतावनी दे डाली। घटनाक्रम की वजह से विवाह आयोजक काफी आक्रोशित हैं। मधुमक्खियों के हमले की वजह से विवाह समारोह अस्त-व्यस्त हो गया है। बताया गया कि आज की रात को बारात का आगमन और पाणिग्रहण संस्कार सहित रिसेस्पशन होना है। यह सभी कार्यक्रम अब गार्डन की बजाए एक बड़े हॉल में शिफ्ट कर दिए गए हैं। मधुमक्खियों के हमले के दौरान गार्डन में मौजूद तमाम मेहमान खौफजदा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed